मध्य प्रदेश

Shahdol news:भ्रष्टाचार में संलिप्त जनपद‌ पंचायत ‌‌‌‌‌ जयसिहनगर के प्रभारी मुख्यकार्यंपालन अधिकारी की जनपद अध्यक्ष एवं भाजपा पदाधिकारियों ने की शिकायत।

Shahdol news:भ्रष्टाचार में संलिप्त जनपद‌ पंचायत ‌‌‌‌‌ जयसिहनगर के प्रभारी मुख्यकार्यंपालन अधिकारी की जनपद अध्यक्ष एवं भाजपा पदाधिकारियों ने की शिकायत।

 

 

 

शहडोल-जयसिंहनगर जनपद अध्यक्ष मालती देवी सिंह एवं जयसिंहनगर के भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा जिला कलेक्टर शहडोल डॉ केदार सिंह से मिलकर पूरा प्रतिनिधि मंडल ने जनपद पंचायत जयसिंहनगर के प्रभारी मुख्य कार्यंपालन अधिकारी अशोक मरावी के द्वारा किये गए भ्रष्टाचार की शिकायत कर जांच कराने की मांग की है। ज्ञात हो कि अशोक मरावी मूलतः उपयंत्री के पद पर हैं । और ये लगभग डेढ़ दो बर्षो से जयसिंहनगर जनपद पंचायत में पदस्थ हैं। इनकी पदस्थापना जनपद पंचायत सोहागपुर से प्रभारी सहायक यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के पद पर जनपद पंचायत जयसिंहनगर के लिए हुई थी। लेकिन जब संजीव तिवारी मुख्यकार्यपालन अधिकारी जयसिंहनगर का स्थानांतरण हुआ तो ये अपनी साँठ गाँठ बनाकर प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी बन गए।

लेकिन मजे की बात यह है कि ये मुख्यकार्यपालन अधिकारी के पद के लिए आहर्ताएं ही नहीं रखते हैं चूंकि इनका मूल पद उपयंत्री हैं। उपयंत्री मुख्यकार्यपालन अधिकारी का प्रभार ले ही नहीं सकते हैं। जिसका राज्य शासन भोपाल के द्वारा आदेश पारित किया गया था जिसका आदेश क्रमांक-4688/211/22/B-2/ स्थापना दिनांक 9/5/2023 के माध्यम से यह आदेश जारी किया गया था कि जिले के अन्य जनपद पंचायत में पदस्थ विकास खंड अधिकारी जिसमे मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत का पद भरा हुआ हो जिला एवं जिला पंचायत में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी, सहायक यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी विभाग तथा जिला स्तरीय राज्यपत्रित अधिकारी, स्वास्थ्य पशु चिकित्सा अधिकारी आदि ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के प्रभारी हो सकते हैं। लेकिन प्रश्न यह उठता है कि जब अशोक मरावी उपयंत्री के पद पर आज भी हैं। तो इन्हे कैसे प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया ।या उक्त आदेश को दर किनार कर दिया गया या लंबी साँठ गाँठ कर इन्हे मुख्यकार्यपालन अधिकारी के पद से नवाज दिया गया।
ज्ञात हो जब से जनपद पंचायत जयसिंहनगर में अशोक मरावी पदस्थ हुए हैं तब से शासन के राशि का भरपूर दुरूपयोग कर गुणवत्ता विहीन कार्य कराकर शासन के राशि का बंदर बांट किया गया है। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण है की ग्राम पंचायत कोठिगढ़ के घियार नाला मे वित्तीय वर्ष 2024 मे स्टॉप डैम निर्माण कार्य हुआ और प्रथम बारिश में ही दीवाल टूट कर बह गई है। कई ऐसे पंचायत भी है जंहा बिना निर्माण कार्य कराये बगैर राशि आहरण कर लिया गया है। और स्थल पर कार्य नहीं हुआ। अशोक मरावी के दोनों हाथो में लड्डू है। यही तकनीकी स्वीकृति प्रदान करते हैं चूंकि सहायक यंत्री के प्रभार मे है, और सी सी भी जारी करते हैं। पूर्णता प्रमाण पत्र भी जारी करते हैं।मुख्यकार्यपालन अधिकारी के पद पर भी है तो राशि आहरण के लिए भी इन्ही के द्वारा आदेश पारित किया जाता है। अब देखना यह की जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं संगठन के पदाधिकारियों की शिकायत पर कितना अमल किया जाता है। या जनप्रतिनिधियों के उपरोक्त शिकायत को ठंडे बस्ते मे डाल दिया जायेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों द्वारा किया गया शिकायत

जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती सिंह जिला उपाध्यक्ष शातिका तिवारी अंत्योदय समिति पूर्व अध्यक्ष अरुण गौतम मंडल अध्यक्ष जयसिंहनगर रामनारायण पांडे मंडल अध्यक्ष करकी राजेश द्विवेदी राजेश मंडल उपाध्यक्ष निर्मल द्विवेदी उपाध्यक्ष दिवाकर पयासी पूर्व जनपद उपाध्यक्ष राजेश तिवारी पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेश तिवारी बन सुकली व अन्य भाजपा पदाधिकारी सम्मिलित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button