इंदौरमध्य प्रदेशसिटी न्यूज

योगा करने छत पर गए होस्टल के छात्र ने पांचवीं मंजिल से लगाई छलांग… मौत

योगा करने छत पर गए होस्टल के छात्र ने पांचवीं मंजिल से लगाई छलांग… मौत

सुसाइड नोट भी मिला, पार्टनर को बोल रहा था-गणपतिजी चले गए, मुझे भी जाना होगा

इंदौर। आज सुबह योगा करने छत पर गया एक छात्र होस्टल की पांचवीं मंजिल से संदेहास्पद तरीके से कूद गया। उसकी मौत हो गई। उसने कूदने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जो पुलिस ने जब्त किया है। उसके पार्टनर का कहना है कि वह कुछ दिनों से परेशान था।

 

एमआईजी पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब 7 बजे की है। मूल रूप से मैहर (सतना) निवासी विनायक पिता विनोद एमआईजी इलाके में स्वदेश भवन के चौथे माले स्थित नीलगिरि होस्टल में रहता था। यहां वह बर्फानी एकेडमी में 11 वीं कक्षा में पढ़ाई करता था। रोज की तरह विनायक आज भी योगा करने के लिए होस्टल की छत पर गया। कुछ देर बाद नीचे तैनात गार्ड को कुछ गिरने की आवाज आई तो वह दौड़ा और देखा तो विनायक खून से लथपथ पड़ा था। कुछ देर में ही विनायक ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। एमआईजी

 

टीआई मनीष लोधा ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर यह मामला आत्महत्या का है। विनायक के कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। वहीं विनायक के पार्टनर से भी इस बारे में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि कुछ दिनों से विनायक परेशान था। वह कह रहा था कि गणेशजी चले गए, उसे भी जाना है। हालांकि उस समय उसका पार्टनर यह नहीं समझ पा रहा था कि यह बातें कहने के पीछे उसका मकसद क्या है।

 

अंग्रेजी में लिखा मिला सुसाइड नोट

 

पुलिस ने जब विनायक के कमरे की जांच की तो एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अंग्रेजी में बार- बार सॉरी लिखा है। ईश्वर के लिए आप सभी मुझे माफ कर दीजिए। मौत एक सच्चाई है, जिसे हम सभी को स्वीकारना होगा और आगे भी बढ़ना होगा। सभी का जीवन उज्ज्वल हो, सेहत ही संपत्ति है। मैं सामान्य बच्चा नहीं हूं। पुलिस इस सुसाइड नोट का अर्थ निकाल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button