MPPSC Examination Calendar: MPPSC के द्वारा अग्रिम परीक्षा कैलेंडर जारी, देखे…
MPPSC Examination Advance Calendar Released: मध्य प्रदेश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर, MPPSC (Madhya Pradesh Public Service Commission) ने आगामी परीक्षाओं के लिए अग्रिम वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है, यानी जो छात्र सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, वे 2023-2024 में होने वाली नौकरी परीक्षा की तारीखें देख सकते हैं और उसके अनुसार पढ़ाई कर सकते हैं, पढ़े पुरी खबर-
MPPSC ने कैलेंडर जारी कर दिया है
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा प्रकाशित परीक्षा कैलेंडर राज्य सेवा परीक्षा, राज्य वन सेवा परीक्षा, राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, सहायक प्रोफेसर परीक्षा, सहायक निदेशक ग्रामोद्योग, खनिज अधिकारी/सहायक भूविज्ञान परीक्षा के संबंध में जानकारी प्रदान करता है।
यहाँ देखे परीक्षा का कैलेंडर
- राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2022 – 8 अक्टूबर 2023
- राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022-30 अक्टूबर से 4 नवंबर 2023
- राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2022 – 10 दिसंबर 2023
- राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 – 17 दिसंबर 2023
- सहायक प्रोफेसर परीक्षा 2022 – 28 जनवरी 2024
- कराधान सहायक परीक्षा 2022 – 25 फरवरी 2024
- राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 – 11 से 16 मार्च 2024
- राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 – 28 अप्रैल 2024
- सहायक प्रोफेसर परीक्षा 2022 – 26 मई 2024
- सहायक निदेशक ग्रामोद्योग 2023 – 16 जून 2024
- राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 – 22 से 27 जुलाई 2024
- खनिज अधिकारी/सहायक भूविज्ञानी-25 अगस्त 2024
- सहायक प्रोफेसर परीक्षा 2022 – 17 नवंबर 2024
इंटव्यू की तिथि
कैलेंडर में दी गई तारीखें विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा के लिए हैं। साक्षात्कार कार्यक्रम अलग से प्रकाशित किया जाएगा। इसके अलावा स्थिति के अनुसार परीक्षा की तारीख बदल भी सकती है।
युवाओं को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है
राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने कैलेंडर जारी कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत देने की कोशिश की है. हालांकि, सरकारी भर्तियों और परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर युवा सरकार से नाराज हैं. हाल ही में पटवारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी सामने आने के बाद युवा सरकार से नाराज हैं.
MP में विधानसभा चुनाव से पहले CM शिवराज सिंह चौहान ने खेला एक और सियासी दांव विपक्षी हैरान।