Satna news:जिला पंचायत अध्यक्ष को नजर अंदाज करते हैं सतना जिला पंचायत सीईओ

Satna news:जिला पंचायत अध्यक्ष को नजर अंदाज करते हैं सतना जिला पंचायत सीईओ

 

 

 

 

 

 

मैहर/सतना।विराट वसुंधरा न्यूज़।जिला पंचायत सतना के अध्यक्ष रामखेलावन कोल की पीड़ा अब सार्वजनिक हो चुकी है ।सामान्य सम्मेलन के भरे सदन में रामखेलावन कोल जिला पंचायत की वास्तविक हकीकत बयां की। अध्यक्ष ने सांसद गणेश सिंह सहित अन्य जन प्रतिनिधियों के सामने कहा जिला पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत जिला पंचायत सीईओ से नहीं बल्कि मोदी से कर दो कुछ होने वाला नहीं है। यह कोई सामान्य बात नहीं है जिसे पढ़कर सुनकर नजर अंदाज कर दिया जाए या भुला दिया जाए। यह जिला पंचायत के मुखिया की पीड़ा है। अब आप सहज अंदाजा लगा सकते कि जिला पंचायत में कितना बड़ा भ्रष्टाचार है। भ्रष्टाचार इस कदर हावी है कि अब तो भाजपा के नेता भी चिल्ला चिल्ला कर यह कहने लगे कि हाय भ्रष्टाचार क्या होता नजर आ रहा है। सतना जिले के अंदर जब से रामखेलावन कोल अध्यक्ष बने हैं जो भी जिला पंचायत सीईओ यहां आता है वह उनको नजर अंदाज करने लगता है। रामखेलावन कोल नें अपनी पीड़ा एक बार और व्यक्त की थी जब यहां जिला पंचायत सीईओ परीक्षित झाडे थे ।उस समय भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में बड़ा उबाल आया था और कहा जिला पंचायत में कोई भी भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा। सारी व्यवस्था ठीक कर दी जाएगी। दो-चार दिन उबाल रहा इसके बाद ठंडा हो गया। सवाल यह है जब रामखेलावन कोल जिला पंचायत के निर्वाचित अध्यक्ष हैं उनकी बात जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारी नहीं सुनते तब आम व्यक्ति की क्या स्थिति होगी आप सहज अंदाजा लगा लीजिए। जिला पंचायत विभाग ग्रामीण क्षेत्र एवं आम जन से जुड़ा हुआ विभाग है। इस तरीके की अंधेरगर्दी सिर्फ सतना जिले में ही प्रमुखता से देखने को मिल रही है।

Exit mobile version