MP news:सदस्यता अभियान की अवधि बढ़ी, सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक सदस्य बनाएं: गोविंद सिंह राजपूत!

MP news:सदस्यता अभियान की अवधि बढ़ी, सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक सदस्य बनाएं: गोविंद सिंह राजपूत!
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के सदस्यता अभियान प्रभारियों की ली खाद्य मंत्री ने बैठक
भोपाल।खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सदस्यता अभियान को लेकर सुरखी विधानसभा क्षेत्र के रराहतगढ़, सीहोरा, जैसीनगर, बिलहरा तथा सुरखी मंडल के सदस्यता अभियान के प्रभारी की बैठक ली। बैठक में मंत्री राजपूत ने कहा कि सदस्यता अभियान की समय अवधि बढ़ा दी गई है जिसका सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी लाभ उठाते हुए हर घर में जाएं। लोगों को भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें तथा उन्हें भाजपा से जुड़कर उनकी सदस्यता करवाए। भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग को लाभ दे रही है हर व्यक्ति बीजेपी से जुड़ना चाहता है अभी तक सदस्यता अभियान में अधिकतर लोग भाजपा से जुड़ चुके हैं। लेकिन किसी कारणवश जो लोग इस सदस्यता अभियान में नहीं जुड़ पाए उनके लिए यह सुनहरा अवसर है ऐसे लोगों को इस अभियान से जोड़कर उन्हें सदस्यता दिलवाने का कार्य सभी कार्यकर्ताओं का है। जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि सदस्यता अभियान में प्रभारी की सबसे अधिक महत्वपूर्ण भूमिका है आप सभी अपने-अपने क्षेत्र में टीम बनाकर कार्य करें यह टीम घर-घर जाकर लोगों से मिले सदस्यता अभियान की उन्हें जानकारी देते हुए उन्हें भाजपा से जोड़े। बैठक में आकाश सिंह राजपूत ने सदस्यता अभियान को लेकर मोबाइल से जुड़ने की जानकारी दी सुरखी विधानसभा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र पाठक ने सभी प्रभारियों को पार्टी द्वारा दिए गए समय अवधि तथा पार्टी के निर्देशों की जानकारी दी।