मध्य प्रदेश

Maihar news:मैहर प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल: नगर पालिका अध्यक्ष के पति की गाड़ी से हूटर उतरवाने में छूट रहा पसीना!

Maihar news:मैहर प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल: नगर पालिका अध्यक्ष के पति की गाड़ी से हूटर उतरवाने में छूट रहा पसीना!

मैहर। विराट वसुंधरा न्यूज़।नगर में प्रशासन की निष्क्रियता एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है, जब नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोनी के पति की गाड़ी से हूटर हटाने में प्रशासन ने ढिलाई दिखाई। कानून के अनुसार, निजी वाहनों पर हूटर का प्रयोग प्रतिबंधित है, बावजूद इसके शहर में वीआईपी संस्कृति का यह उदाहरण साफ देखा जा सकता है,जो ब्रिटिश काल की संस्कृति दिखा रहा है।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासियों और कुछ समाजसेवी संगठनों ने इस मुद्दे पर प्रशासन का ध्यान खींचने कि कोशिश की, परंतु प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यह सवाल उठता है कि क्या प्रशासन कुछ चुनिंदा लोगों के लिए नियमों को अनदेखा कर रहा है?

प्रशासन की इस ढिलाई से शहरवासियों में नाराजगी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि नियम सबके लिए समान होने चाहिए और कानून का पालन सुनिश्चित करना प्रशासन का दायित्व है। हूटर का दुरुपयोग न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह आम जनता के लिए असुविधा और सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक हो सकता है।

अध्यक्ष के पति की गाड़ी पर लगा हूटर अब मैहर प्रशासन की निष्क्रियता का प्रतीक बन चुका है। प्रशासन से अपेक्षा है कि वह तुरंत इस मामले में कार्रवाई करे और नियमों का कड़ाई से पालन कराए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button