मध्य प्रदेश

Maihar news:रूस में रहकर डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही मैहर की बेटी की सड़क हादसे में मौत!

Maihar news:रूस में रहकर डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही मैहर की बेटी की सड़क हादसे में मौत!

 

 

 

 

 

 

 

मैहर। रूस में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही मैहर की सृष्टि शर्मा की सड़क हादसे में शुक्रवार सुबह मौत हो गई। यह जानकारी उसके साथ रहकर पढ़ने वाली छात्रा जोया ने दी। जोया भी मैहर निवासी है। सृष्टि के साथ रहकर पढ़ाई कर रही है। जानकारी के अनुसार सृष्टि पढ़ाई में शुरू से ही होनहार थी। उसकी प्रतिभा को देखते हुए पिता डॉ. रामकुमार शर्मा ने एमबीबीएस करने के लिए रूस भेजा था। वह रूस में रहकर तीन वर्षों से पढ़ रही थी।

माता पिता की अकेली संतान थी सृष्टि
सृष्टि अपने माता-पिता की एकमात्र संतान थी। तीजा पर्व पर कुछ दिनों पहले ही सृष्टि मैहर आई थी। परिजन से कहा था कि पढ़ाई पूरी होने के बाद पिता के कार्य में हाथ बटाएगी। शुक्रवार सुबह हुए हादसे की जानकारी लगते ही पिता रामकुमार और मां ममता शर्मा ने सुध खो दी। उनका रो-रोक बुराहाल है।

माता-पिता को ढांढस बंधा रहे लोग
बताया गया कि रूस में हुए सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी लगते ही रिश्तेदार, पड़ोसी डॉ रामकुमार शर्मा के घर पहुंचे और ढांढस बंधाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button