मध्य प्रदेश

MP प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की टीम घोषित जानिए किस- किस को मिला कौन सा दायित्व।

MP प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की टीम घोषित जानिए किस- किस को मिला कौन सा दायित्व।

के सी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी हुई मध्यप्रदेश के प्रदेश पदाधिकारियों की सूची।

 

मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी का कमलनाथ के बाद जीतू पटवारी को अध्यक्ष बनाया गया था लंबे समय से जीतू पटवारी की कमेटी के गठन की अटकलें चल रही थी और अब कैसी वेणु गोपाल राव के हस्ताक्षर से जारी हुई मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की सूची में 17 उपाध्यक्ष और 71 जनरल सेक्रेटरी बनाए गए हैं तो वहीं स्थाई आमंत्रित सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य भी बनाए गए हैं। मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र से कविता पाण्डेय, गुरुमीत सिंह मंगू, विद्यावती पटेल और सुखेन्द्र सिंह बन्ना को जनरल सीक्रेटरी बनाया गया,जबकि सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा को उपाध्यक्ष बनाया गया है।सीधी से अजय सिंह राहुल और कमलेश्वर पटेल तथा सतना से नीलांशु चतुर्वेदी को एक्सक्यूटिव कमेटी का सदस्य बनाया गया है।पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के करीबी विमलेन्द्र तिवारी को विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में शामिल किया गया है।वे पूर्व में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव भी रह चुके हैं। इस बार अरुण यादव के छोटे भाई सचिन यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी जीतू पटवारी की प्रदेश कार्यकारिणी को काफी संतुलित माना जा रहा है।जिसमें सभी गुटों एवं जातीय संतुलन का ख्याल रखा गया है।इस बार सूची काफी छोटी मानी जा रही है,इसके पूर्व जंबो कार्यकारिणी हुआ करती थी।

देखें पदाधिकारियों की सूची 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button