भोपालमध्य प्रदेश

MP के CM डॉ मोहन यादव ने शासकीय सेवकों को दी दीपावली के अवसर पर बड़ी सौगात।

 

MP के CM डॉ मोहन यादव ने शासकीय कर्मचारियों को दी दीपावली के अवसर पर बड़ी सौगात।

शासकीय सेवकों को जनवरी 2024 से 50 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता भुगतान का CM ने लिया निर्णय।

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज प्रदेश भर के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को दीपावली के पावन पर्व एवं 1 नवम्बर मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बड़ी सौगात दी है मुख्यमंत्री के इस निर्णय का प्रदेश भर के सभी शासकीय कर्मचारियों को इंतजार था कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाते हुए प्रदेश के मुखिया डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों का 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह दिन हमारे राज्य की स्थापना के साथ अपने गौरवशाली अतीत की याद दिलाता है।

ऐसे दिया जाएगा महंगाई भत्ता।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि शासकीय सेवकों को 46% मंहगाई भत्‍ता वित्‍त विभाग द्वारा 14 मार्च 2024 द्वारा स्‍वीकृत किया गया था। इसके अनुसार स्‍वीकृत मंहगाई भत्‍ते की बढ़ी हुई दर 01 जुलाई 2023 से प्रभावशील की गयी है तथा एरियर राशि का भुगतान भी किश्‍तों में किया गया। अब शासकीय सेवकों को 1 जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता 50% की दर से देय होगा इसके साथ ही एरियर का भुगतान भी इसी वित्त वर्ष में चार समान किश्तों में किया जायेगा।

शासकीय सेवकों ने बनाई देश में पहचान।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश भर के सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी बधाई के पात्र हैं, क्योंकि आप सब अपनी लगन, मेहनत, और सकारात्मक सोच के काम कर रहे हैं और अपने कार्यों के चलते पूरे देश के अधिकारी-कर्मचारी वर्ग में अपनी एक विशेष पहचान रखते हैं ऐसे में हमारी सरकार का भी उत्तरदायित्व है कि आपके हितों का ध्यान रखा जाए।

शासकीय सेवकों का जताया आभार।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के शासकीय सेवकों के कार्य के प्रति समर्पण भाव ने मध्यप्रदेश को बड़ी पहचान दी है और प्रदेश को बेहतर भविष्य की ओर बढ़ाया है। राज्य की प्रगति और उन्नति में सभी शासकीय सेवकों ने विशेष योगदान दिया है इसके लिए सभी शासकीय सेवकों को हृदय से आभारी हूं।

गरीबों का रखें ख्याल।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दीपावली का त्योहार हम सबके लिए हर्षोल्लास का त्योहार है इस दौरान प्रदेश के सभी नागरिक अपना ध्यान रखें अपने पड़ोसियों आसपास के लोगों का भी ख्याल रखें इसके साथ ही हम सब मिलकर यह प्रयास करें कि प्रदेश का गरीब से गरीब नागरिक भी हर्शोल्लास के साथ आनंदित होकर दीपावली  का त्योहार मनाए।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button