जबलपुर : पराली जलाने पर एफआईआर का फरमान, गुस्साएं किसानों ने घेरा कलेक्ट्रेट

जबलपुर। खेत में पराली जलाने पर कृषक पर एफआईआर दर्ज करने का कलेक्टर ने फरमान जारी किया जिससे गुस्साए किसानों ने जमकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। सुबह-सुबह पराली लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। ट्रेक्टर- ट्रॉली और हाथों में पराली के गट्ठे लिए कलेक्ट्रेट के गेट पर बैठ गएऔर नारेबाजी शुरू कर दी।

दरअसल कलेक्टर कार्यालय ने हाल ही में एक आदेश जारी कर कहा था कि जिले में पराली जलाने वाले किसानों पर सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके बाद से ही इस फरमान का विरोध शुरु हो गया था। बुधवार को सुबह 10:30 बजे कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में किसानों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में बैठक आयोजित की, लेकिन बैठक के पहले ही हंगामा खड़ा हो गया।

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी पुखराज सिंह चंदेल और राघवेंद्र कुमार ने बताया कि पराली जलाने से जितना प्रदूषण नहीं होता, उतना औद्योगिक इकाइयों से हो रहा है लेकिन सारा ठीकरा किसानों के सर पर ही फोड़ा जा रहा है। इस मामले को लेकर आवश्यकता पड़ने पर देशव्यापी आंदोलन करने की भी किसानों ने चेतावनी दी हैं।कलेक्टर के साथ भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर और कृषि अधिकारियों से वन-टू-वन संवाद किया।

Exit mobile version