मध्य प्रदेश

MP news: CM के गृह जिले में मंत्री- सांसद के सामने पूर्व विधायक की पिटाई वीडियो वायरल!

MP news:मंत्री-सांसद के सामने पूर्व विधायक को पीटा!

 

 

 

 

 

 

उद्घाटन कार्यक्रम में बवाल, 30 पर केस दर्ज, इनमें 12-15 कांग्रेसी भी

मंच से उतरते (इनसेट) पूर्व विधायक बहादुर चौहान को कार्यकर्ता ने पीट दिया।

उज्जैन. प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल और सांसद अनिल फिरोजिया की मौजूदगी में शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान को कार्यकर्ताओं ने पीट दिया।

महिदपुर की इस घटना में मंत्री-सांसद, जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला ने दोनों पक्षों को रोका। पूर्व विधायक चौहान और विरोधी पक्ष ने डंडे और लट्ठ निकाल लिए थे। घटना के वायरल तीन वीडियो में मंत्री के स्वागत के बाद मंच से उतरते ही पूर्व विधायक से कुछ लोग मारपीट करते दिख रहे हैं। पुलिस ने मामले में डेयरी कारोबारी, जिला पंचायत सदस्य समेत 30 पर केस दर्ज किया है। कार्यकर्ता जब भिड़ रहे थे, पुलिस वीडियो बनाने के साथ स्थिति संभालने की कोशिश करती रही। प्रभारी मंत्री टेटवाल महिदपुर में स्वास्थ्य केंद्र और ग्रिड के उद्घाटन करने पहुंचे थे। गौरिक दूध डेयरी के सामने स्वागत में डेयरी कारोबारी सुभाष ठाकुर ने मंच लगाया, अपशब्द कहने पर विवाद हुआ।

 

 

 

 

कांग्रेसियों के भी नाम

नामजद 30 आरोपियों में 12-15 कांग्रेस नेताओं के नाम भी हैं। महिदपुर विधायक दिनेश जैन बोस ने ब्लॉक अध्यक्ष गजराज सिंह, भरत शर्मा, कमल सिंह और रणझोड़ त्रिवेदी सहित अन्य पर झूठा केस का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, वे स्थल में थे ही नहीं।

वीडियो से पहचान

30 आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। वीडियो से अन्य आरोपियों की पहचान कर रहे हैं। उनके नाम भी जोड़े जाएंगे।

प्रदीप शर्मा, एसपी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button