मध्य प्रदेश

MP news:एएसआइ के कहने पर ली 30 हजार घूस, रंगे हाथ पकड़ा!

MP news:एएसआइ के कहने पर ली 30 हजार घूस, रंगे हाथ पकड़ा!

 

 

 

 

 

 

 

 

कार्रवाई नहीं करने के एवज में मांगे थे रुपए
मंदसौर . लोकायुक्त उज्जैन की जिले में लगातार भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई जारी है। शनिवार को गरोठ थाना परिसर में मारपीट के प्रकरण में कार्रवाई नहीं करने को लेकर उपनिरीक्षक सुभाष गिरी के कहने पर श्याम सिंह ने 30 हजार रुपए की रिश्वत ली। जिसे लोकायुक्त ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त ने एएसआइ सुभाष गिरी और श्याम रुपए के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने बताया कि उपनिरीक्षक सुभाष गिरी को निलंबित कर दिया है। लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान के अनुसार आवेदक राजेंद्र सिंह निवासी वारनी ने लोकायुक्त में शिकायत की थी कि उपनिरीक्षक सुभाष गिरी ने मारपीट के प्रकरण में कार्रवाई नहीं करने के एवज में उससे 75 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की है। शनिवार को राजेंद्र सिंह से रिश्वत की पहली किश्त 30 हजार रुपए उपनिरीक्षक सुभाष गिरी के कहने पर श्याम सिंह ने ली। जैसे ही श्याम ने रिश्वत की राशि 30 हजार रुपए लिए वैसे ही आरोपी श्याम को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button