मध्य प्रदेश

MP NEWS : दहेज के लालच में ठगी: शातिर मां-बेटे ने रिश्ता तोड़ने पर मजबूर किया

दहेज के लालच में ठगी: शातिर मां-बेटे ने रिश्ता तोड़ने पर मजबूर किया

इंदौर:दहेज प्रताड़ना और धोखाधड़ी के एक मामले में कालानी नगर निवासी सुनील तिवारी ने रजनी त्रिपाठी और उसके बेटे सक्षम त्रिपाठी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सुनील तिवारी का आरोप है कि उनकी बेटी साक्षी की सगाई के बाद से ही रजनी और सक्षम दहेज के रूप में बड़ी रकम की मांग करने लगे।शिकायत के मुताबिक, 5 नवंबर को रजनी और सक्षम ने सुनील तिवारी से 3 लाख नकद देने की मांग की। जब उन्होंने पैसे देने में असमर्थता जताई, तो आरोपियों ने दबाव बनाया और किसी भी हाल में पैसे देने की बात कही। इसके बाद सुनील को शक हुआ और उन्होंने जानकारी जुटाई, जिससे पता चला कि रजनी और सक्षम पहले भी दहेज मांगने के कारण एक रिश्ता तोड़ चुके हैं।

 

सुनील तिवारी ने आरोप लगाया कि रजनी और सक्षम, दोनों किराए के मकान में रहते हैं और सक्षम कोई नौकरी नहीं करता। आरोपियों ने शादी के नाम पर 3.4 लाख नकद और 1.5 लाख का सामान लेकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इन हालातों से परेशान होकर सुनील तिवारी और उनकी बेटी साक्षी ने सगाई तोड़ दी। इस मामले में एरोड्रम थाना पुलिस ने आरोपी रजनी त्रिपाठी और सक्षम त्रिपाठी के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 और भारतीय दंड संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button