मध्य प्रदेशसिंगरौली

singrauli : पुल के निर्माण होने पर 15 गांव के लोग होंगे लाभान्वित: मेश्राम

पुल के निर्माण होने पर 15 गांव के लोग होंगे लाभान्वित: मेश्राम ,लामीदह से फुलझर मार्ग में महान नदी पर बनेगा पुल

 

सरई। प्रदेश एवं केन्द्र सरकार समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कोई भी गांव विकास से वंचित नही रहेगा। उक्त कथन देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने आज लामीदह से फुलझर मार्ग में महान नदी पर पुल एवं सड़क निर्माण कार्य के भूमि पूजन अवसर पर मुख्य अतिथ्यि की आसंदी से उपस्थित समूह को संबोधित करते हुये बोल रहे थे।

यहां बताते चले की पुल की कुल लम्बाई 60 मीटर एवं पहुंच मार्ग की लम्बाई 240 मीटर लागत 294.75 लाख रूपये हैं। क्रियान्वयन एजेंसी लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण संभाग रीवा है। कार्यक्रम के शुरूआत में विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने सड़क एवं पुलिया निर्माण के लिए पूजा पाठ के साथ भूमि पूजन किया। उन्होंने उपने उद्बोधन में आगे कहा कि इस पुल के निर्माण से ग्राम लामीदह, फुलझर, बकहुल, बोदराटोला, मकड़ी, पचौर, देवरी, बंधा एवं अन्य कई छोटे टोले एवं कई ग्रामों की लगभग 8 हजार जनसंख्या को पूरे वर्ष चिकित्सा, व्यापार, उच्च शिक्षा, न्यायालय कृषि, रोजगार के लिए आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

 

साथ ही साथ मुख्य स्थलो से दूरी कम हो जाने के कारण काफी समय बचेगा। उक्त मार्ग ने पुल न होने के कारण वर्षाऋतु में बाढ़ की स्थिति होने पर ग्रामवासियों को बीमारी की हालत में असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस पुल के बन जाने से ग्रामवासियों को तहसील मुख्यालय, जिला एवं संभागीय मुख्यालय जाने के लिए आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी एवं आसपास के ग्रामवासी मुख्य मार्ग से सीधे जुड़ जायेंगे। इस अवसर पर भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button