MP BJP NEWS : भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में हुई बैठक में जिला अध्यक्ष पद को लेकर यह गाइडलाइन हुई तय

MP BJP NEWS : मध्य प्रदेश में स्थानीय स्तर पर भाजपा मंडल अध्यक्षों के संगठनात्मक निर्वाचन संपन्न होने के बाद अब जिला अध्यक्ष निर्वाचन की तैयारियां जोर-जोर से की जा रही है हालांकि मंडल अध्यक्ष चुनाव में कुछ जगह गाइड लाइन हटकर पक्षपात पूर्ण अध्यक्ष चुने जाने के भी आरोप लगे हैं अब मध्य प्रदेश में जिला भाजपा अध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है जिनको लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में हुई बैठक में जिला अध्यक्ष पद को लेकर गाइडलाइन तय कर दी गई है इस गाइडलाइन के अनुसार पूर्व जिला अध्यक्ष जिन्होंने अपनी तैयारी पुनः अध्यक्ष बनने की कर रखी है उन्हें तगड़ा झटका लगा है संगठन द्वारा तय की गई नई गाइडलाइन के अनुसार।
★किसी भी जिला अध्यक्ष को रिपीट नही किया जाएगा, दोबारा से किसी को भी नही मिलेगा पद।
★जिला अध्यक्ष के लिए 60 वर्ष की उम्र सीमा तय
★जिला अध्यक्षों में महिलाओं को दी जाएगी प्राथमिकता
★प्रभारियों को दिए निर्देश युवाओ और महिलाओं को दे मौका
इसे भी पढ़िए 👇
Rewa BJP, MP, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में पैराशूट मंडल अध्यक्ष की लैंडिंग से कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा।
👇👇