MP news:स्वस्थ किशोरी ही, आगे चलकर बनती है स्वस्थ मां :उप मुख्यमन्त्री राजेन्द्र शुक्ला 

MP news:स्वस्थ किशोरी ही, आगे चलकर बनती है स्वस्थ मां :उप मुख्यमन्त्री राजेन्द्र शुक्ला

 

 

 

 

 

 

बोले- यूनिसेफ में सरकार प्रदान करेगी पूर्ण सहयोग

भोपाल . उप मुख्यमन्त्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहा है कि एमएमआर और आईएमआर की स्थिति में सुधार के लिये किशोरियों के स्वास्थ्य की जाँच और सुधार के प्रयास, गर्भावस्था के पूर्व और गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की नियमित जाँच के साथ प्रसव पश्चात निगरानी अहम है उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ किशोरी आगे चलकर स्वस्थ मां बनती है। इसके लिये विभागीय प्रयासों के साथ सामाजिक संगठनों, आमजनों का सहयोग अपेक्षित है, जिससे गर्भवती महिलायें और किशोरियों अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। परिवारजन उन्हें सहयोग प्रदान करें। शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुरक्षित कराने के लिए जनजागरुकता जरूरी है। उप मुख्यमंत्री शुक्ला ने यूनिसेफ भोपाल कार्यालय में भ्रमण कर मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में यूनिसेफ द्वारा की जा रही विभिन योजनाओं की जानकारी ली उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मुनिसेफ के अधिकारी कर्मचारियों को संचालित गतिविधियों में सरकार द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि एकीकृत प्रयासों से हम मिलकर प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम करेंगे। मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य के विविध मानकों में देश का अग्रणी राज्य बनायेंगे।

 

 

 

 

 

अधोसंरचना में

उप मुख्यमंत्री शुक्ला ने कहा कि संसाधनों की कमी नहीं है। स्वास्थ्य सेहत पर विस्तार किया जा रहा है। चिकित्सकीय सहायक और चिकित्सकीय मॉनीटर की आवश्यकता के लिए चित्कित्सकीय शैक्षणिक संस्थानों में विस्तार किया जा रहा है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में 33 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के साथ सामाजिक जागरूकता भी जरूरी है, जिससे हाई रिस्क प्रेगनेंसी का समय से विन्हांकन कर अपेक्षित निदान की व्यवस्था की जा सके।

Exit mobile version