ग्वालियरमध्य प्रदेश
MP news: क्वीन कंगना ने किए मां पीतांबरा के दर्शन

MP news: क्वीन कंगना ने किए मां पीतांबरा के दर्शन।
दतिया . दतिया स्थित मां पीतांबरा शक्ति पीठ में शनिवार को फिल्म अभिनेत्री और भाजपा की सांसद कंगना रनौत ने मां पीतांबरा देवी की पूजा अर्चना की।
कंगना ने शक्तिपीठ में मां पीतांबरा पीठ में दर्शन किए और पूजा अर्चना की साथ ही महाभारत कालीन वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। सुबह के समय कंगना माँ पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचीं पारंपरिक परिधान में सजी कंगना ने पूरे भक्ति भाव के साथ पुजारियों के साथ पूजा अर्चना की। सांसद कंगना ने शनिवार को मंदिर प्रांगण में लोगों से भी मुलाकात की। कई श्रद्धालु, जो उनके दर्शन के लिए यहाँ आए थे, उनके साथ तस्वीरें लेने उत्साहित दिखे।