Tikamgarh News: बर्फीली हवाओं ने किया परेशान, तापमान में आई गिरावट

बर्फीली हवाओं ने किया परेशान, तापमान में आई गिरावट
Tikamgarh News: टीकमगढ़ में पिछले 48 घंटे में बदले मौसम के बाद monday को सर्दी अपने चरम पर बनी रही। सुबह से छाए कोहरे एवं बादलों के साथ ही बर्फीली हवाओं(icy winds) ने लोगों को परेशान कर दिया। इसका असर जन-जीवन पर पड़ता दिखाई दिया। सुबह से Delhi से आने वाली ट्रेनें भी काफी देरी से चली। आलम यह था कि sunday को दिल्ली से सुबह 6 at o’clock चलने वाले वंदे भारत ट्रेन(Vande Bharat Train) दोपहर 2 बजे चली और पूरे 8 घंटे की देरी से Tikamgarh पहुंची।
अचानक से बदले मौसम के बाद कोहरे(fog) और सर्द हवाओं(cold winds) ने लोगों को परेशान कर दिया। सोमवार की सुबह से छाए कोहरे के साथ ही सर्द हवाओं ने लोगों को जमकर ठिठुरन का अहसास कराया। दोपहर 12 बजे के बाद मौसम साफ होने पर बादलों की ओट से सूरज(Sun) निकला और लोगों को राहत मिली। वहीं सर्द हवाओं के कारण सूरज(Sun) की धूप भी कुछ ज्यादा राहत देती नहीं दिखाई दे रही थी। सूरज(Sun) के निकलने के बाद ही तापमान(temperature) में कुछ बढ़ोत्तरी होती दिखाई दी और दोपहर में 3 घंटे की लिए ही लोगों को राहत मिली। दोपहर 3 बजे के बाद से फिर से सूरज ढलने लगा और सर्द हवाओं का असर बढ़ता दिखाई दिया।
12 बजे से उठा तापमान
कृषि महाविद्यालय(College of Agriculture) के मौसम वैज्ञानिक दीपक कोर्डे ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक जिले का अधिकतम तापमान(temperature) 16 डिग्री पर बना हुआ था। सुबह 7 बजे जिले का अधिकतम तापमान 11, 9 बजे 12, 11 बजे 14 डिग्री पर था तो दोपहर को 12 बजे सूरज निकलने के बाद इसमें बढ़त होती दिखाई दी। दोपहर 2 बजे जिले का अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया तो इसके बाद फिर से तापमान में गिरावट दर्ज होने लगी। ऐसे में दोपहर को महज 3 घंटे ही लोगों को थोड़ी सी राहत मिली। वहीं सर्द हवाओं के कारण लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।