मध्य प्रदेश

MP न्यूज़ : चुरहट विधानसभा सीट पर एक बार फिर शरदेंदु-अजय होंगे आमने-सामने आप बिगाड़ेगी समीकरण..

MP News : चुरहट विधानसभा सीट पर एक बार फिर शरदेंदु-अजय होंगे आमने-सामने, आप बिगाड़ेगी समीकरण..

भाजपा ने शरदेंदु पर फिर जताया भरोसा,
गोंगपा से शुरू हुआ राजनीतिक सफर भाजपा से बने थे विधायक,

विराट वसुंधरा / ब्यूरो

🛑  सीधी : प्रदेश की हॉट सीटों मे से एक चुरहट के लिए भाजपा ने अपना पत्ता खोल दिया है।पार्टी ने मौजूदा विधायक शरदेंदु तिवारी पर ही भरोसा जताया है।शरदेंदु लगातार तीसरी बार सियासी रण पर उतरेंगे।इन्होंने अपना पहला चुनाव 2008 मे गोंगपा से लड़ा था शरदेंदु तिवारी ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत गोणवाना गंणतंत्र पार्टी से की।2008मे मोदी और शिवराज लहर के बावजूद उन्होंने 20 हजार से ज्यादा बोट बटोरे।इसके बाद इन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया।2013 के चुनाव मे भाजपा ने शरदेंदु तिवारी पर दांव खेला लेकिन ये पार्टी को जीत नहीं दिला सके।2018 मे इनको फिर टिकट मिली और ये कांग्रेस के कद्दावर नेता अजय सिंह राहुल को हराने मे सफल रहे,

गोणवाना गंणतंत्र पार्टी से बनी मजबूती…

2008 मे चुरहट विधानसभा सीट से गोंगपा से शरदेंदु तिवारी सीधी से वर्तमान आप प्रत्याशी आनंद मंगल सिह व सिहावल से सांसद रीती पाठक के पति रजनीश पाठक बतौर प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।इसमें सबसे ज्यादा मत हासिल करने वाले शरदेंदु तिवारी थे।इसी मजबूती का असर था कि अगले विधानसभा चुनाव2013मे भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाकर चुरहट की रणभूमि मे उतार दिया।

भाजपा 3 सीटों पर घोषित कर चुकी है प्रत्याशी।

कांग्रेस अभी तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर पाई है।भाजपा जिले की तीन विधानसभा सीट मे सीधी से रीती पाठक,सिहावल से विश्वामित्र पाठक और अब चुरहट से शरदेंदु तिवारी को मैदान मे उतार चुकी हैं।अब सिर्फ धौहनी सीट पर प्रत्याशी की घोषणा बाकि है।

बाबा की विरासत को बढ़ा रहे है आगे..

चुरहट कांग्रेस की परंपरागत सीट रही हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता अर्जुन सिंह का सफर यही से शुरू हुआ था अब उनके बेटे अजय सिंह राहुल यही से दावेदारी करते है। हालांकि 1968 मे विधायक शरदेंदु तिवारी के बाबा चंद्रप्रताप तिवारी सोशललिस्ट पार्टी से चुनाव लड़े और अर्जुन सिंह को शिकस्त दी थी। नतीजा अर्जुन सिंह 1972 से चुरहट विधानसभा सीट से न लड़कर सीधी से मैदान मे उतरे थे। अब बाबा की सियासी विरासत को अब नाती शरदेंदु तिवारी आगे बढ़ा रहे है,

शरदेंदु- अजय चौथी बार होगें आमने-सामने..

भाजपा प्रत्याशी शरदेंदु तिवारी और कांग्रेस से अजय सिंह राहुल के बीच चौथी बार मुकाबला होगा।हालांकि कांग्रेस ने अभी टिकट नहीं घोषित किया है, लेकिन अजय सिंह का टिकट तय माना जा रहा है।इससे पहले 2008,2013 और 2018 मे दोनो प्रत्याशी आमने-सामने आ चुके हैं,

पूर्व सांसद का बेटा आप से प्रत्याशी..

चुरहट विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने भी अपना उम्मीदवार उतार दिया हैं।आप ने पूर्व सांसद गोविंद मिश्रा के पुत्र अनेंद्र मिश्रा राजन को प्रत्याशी बनाया है।ऐसी स्थिति मे त्रिकोणीय मुकाबले के आसार नजर आ रहे है,

चुनावी आकडों पर डालें नजर,
वर्ष -शरदेंदु तिवारी -अजय सिंह

2008-     20761  – 45237
2013-     52440  – 71796
2018-     71909  – 65507

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button