भोपालमध्य प्रदेश

MP news:भाजपा के पूर्व विधायक के घर मिला 14 किलो सोना, 3.80 करोड़ नकद!

MP news:भाजपा के पूर्व विधायक के घर मिला 14 किलो सोना, 3.80 करोड़ नकद!

 

 

 

 

 

भोपाल. आय से अधिक संपत्ति और टैक्स चोरी की शिकायत पर हुई आयकर विभाग की कार्रवाई में बंडा के पूर्व भाजपा विधायक हरवंश सिंह राठौर के घर से 14 किलो सोना और ज्वेलरी मिली है। आयकर की इन्वेस्टिगेशन टीम ने इसमें से 9 किलो 800 ग्राम सोना जब्त कर लिया। 3.80 करोड़ रुपए नकद भी मिले हैं।

 

 

 

 

 

आयकर विभाग की टीमों ने सागर जिले में पूर्व विधायक के ठिकानों पर दो दिन पहले छापा मारा था। केसरवानी बंधु, 2 सूदखोर और कैंट बोर्ड में पदस्थ रहे अधिकारी की फर्म को भी जांच में लिया था। पूर्व विधायक के ठिकानों पर आयकर की कार्रवाई खत्म हो गई, लेकिन केसरवानी बंधुओं के यहां अभी भी चल रही है। पूर्व विधायक का बीड़ी का कारोबार भी है।

 

 

 

 

 

केसरवानी बंधुओं के यहां पहली बार मिली बेनामी कारें

आयकर विभागीय सूत्रों का कहना है कि केसरवानी बंधुओं के यहां से 140 करोड़ रुपए के अनअकाउंट लेनदेन और बेनामी प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं। 7 बेनामी कारें मिली है। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश में पहली बार किसी कार्रवाई में बेनामी कारें मिली हैं। केसरवानी बंधुओं के यहां विभागीय टीम को 4 किलो 700 ग्राम सोना मिला है। परिवार का साहूकारी का बड़ा कारोबार है। टीम को सर्वे के दौरान बड़ी संख्या में गिरवी रखे दस्तावेजों के साथ चेक सहित अन्य कागजात मिले हैं। कुछ बैंक लॉकर भी मिले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button