इंदौरभोपालमध्य प्रदेश

MP news:महू में संविधान बचाओ महारैली के बहाने कांग्रेस कल करेगी शक्ति प्रदर्शन खरगे, राहुल और प्रियंका भी होंगे शामिल।

MP news:महू में संविधान बचाओ महारैली के बहाने कांग्रेस कल करेगी शक्ति प्रदर्शन खरगे, राहुल और प्रियंका भी होंगे शामिल।

 

 

 

 

 

 

भोपाल. आंबेडकर पर गरमाई सियासत के चलते कांग्रेस 27 जनवरी को महू में महारैली कर रही है। कांग्रेस ने जय बापू जय भीम जय संविधान रैली की तैयारियां पूरी कर ली हैं। रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी सहित दिग्गज नेता शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र सिंह, प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मोर्चा संभाल रखा है। इन नेताओं ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। महारैली की तैयारियों के लिए नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है। नेताओं को टारगेट भी दिया गया है। जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान के तहत दो लाख से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होने की संभावना है। महारैली में कर्नाटक, झारखंड, हिमाचल प्रदेेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के आने की संभावना भी है। रैली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी के 31 सदस्य, सभी प्रदेशों के प्रदेशाध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री, देशभर के कांग्रेसी सांसद-विधायक भी पहुंचेंगे।

 

 

 

 

 

राजनीतिक भाषण पर रोक, फिर दी अनुमति

महू के वेटनरी कॉलेज मैदान पर सभा की अनुमति में शनिवार को पेंच फंसा, प्रशासन ने जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव के आवेदन पर अनुमति देते हुए शर्त में सभा के लिए अनाउंसमेंट के दौरान राजनीतिक व धर्म विरोधी भाषण न देने की शर्त जोड़ दी थी, कांग्रेस ने राजनीति शब्द पर आपत्ति ली तो प्रशासन ने अनुमति पत्र सुधारा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button