मध्य प्रदेशरीवा

MP news, रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय किशोरी के साथ हुआ दुश्कर्म संजय गांधी अस्पताल में कराया गया भर्ती।

MP news, रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय किशोरी के साथ हुआ दुश्कर्म संजय गांधी अस्पताल में कराया गया भर्ती।

रीवा। आज दोपहर बाद गढ़ थाना क्षेत्र कटरा स्थित एक गांव में एक 9 वर्षीय बालिका शौच के लिए खेत गई थी इस दौरान उसके साथ एक युवक ने दुष्कर्म करने की वारदात को अंजाम दिया है गंभीर अवस्था में बालिका अपने घर लौटी तो परिजन हक्का-बक्का हो गए किशोरी खून से लथपथ थी किशोरी ने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी जिसके बाद उसके परिजनों ने गढ़ थाना पहुंचकर इस घटना की जानकारी दी किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को गंभीरता से लेते हुए गढ़ पुलिस ने तत्काल आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आदिवासी परिवार की नववर्षीय किशोरी दोपहर 2:30 बजे के बाद खेत गई थी इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई है पीड़ित किशोरी की निशानदेही बताए अनुसार गांव की ही लगभग 19 वर्षीय एक युवक को गढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को उपचार के लिए रीवा संजय गांधी में भर्ती कराया गया है तो वहीं युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए भी संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है इस घटना के बारे में पुलिस द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई पुलिस का कहना था की घटना की जांच विवेचना की जा रही है डॉक्टरों की रिपोर्ट और फरियादी की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
आपको बता दे कि बीते दिन त्योंथर क्षेत्र के जनेह थाना अंतर्गत भी स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात घटित होने के बाद ग्रामीणों ने काफी हंगामा किया था तो वहीं पुलिस में तत्परता के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया था अब इसी तरह की घटना गढ़ थाना क्षेत्र से आई है जहां आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button