MP news:लोकायुक्त (EOW) का होगा तीन विभागों के अफसर-कर्मचारियों पर फोकस पुरानी शिकायतों की होगी फिर से जांच!

MP news:लोकायुक्त (EOW) का होगा तीन विभागों के अफसर-कर्मचारियों पर फोकस पुरानी शिकायतों की होगी फिर से जांच!
भोपाल – भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के चलते लोकायुक्त पुलिस और ईओडब्ल्यू का करप्शन को लेकर आरोपी से घिरे रहने वाले तीन विभागों पर ज्यादा फोकस हो गया है। इन तीन विभागों में जुड़ी पुरानी शिकायतों को फिर से खंगाला जा रहा है। वही इन विभागों में पदस्थ रहे अफसर की संपत्ति भी अपनी खुफिया तरीके से जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। इन तीनों विभागों में भ्रष्टाचार को कम करने के उद्देश्य से प्रदेश की दोनों एजेंसी इस पर काम कर रही है। हालांकि इन विभागों के अलावा भी कुछ अन्य विभाग हैं। जिस पर उनकी नजर बनी हुई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परिवहन के साथ ही आबकारी और खनिज विभाग पर इन दोनों एजेंसियों की खास नजर है। इन तीनों विभागों पर अवैध वसूली जैसे लगातार आरोप लगते रहे हैं। इन विभाग में पद्दस्त और पूर्व में पदस्थ रहे अफसर की विभाग में रही भूमिका को तलाशा जा रहा यदि इसमें यह संदेह सामने आया कि उनके पास आए से अधिक संपत्ति है। तो उनकी गुप्त रूप से पता करवाया जाएगा इसके बाद इन पर नकेल कसी जा सकती है।
इन क्षेत्रों में पदस्थ रहे अफसर पर विशेष ध्यान
खनिज में सीधी सिंगरौली नर्मदापुरम शहडोल देवास सहित लगभग दर्जन भर जिलों में पदस्थ अफसर और कर्मचारियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा इन जिलों में यदि किसी अफसर ने लंबे अरसे तक नौकरी की है। तो उसे भी संज्ञान में लिया जाएगा। यदि गुजरात से सटे हुए राज्यों में पदस्थ रहे आबकारी अफसर पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा इसमें मालवा के कुछ जिले शामिल है यहां पर भी यह देखा जाएगा कि किसी कर्मचारी या अफसर ने लंबे अर्से से यहां पर नौकरी की है। परिवहन में भी आरक्षक से लेकर पूर्व कमिश्नर तक पर अब नजर रहेगी परिवहन चौकिया पर पदस्थ रहे आरक्षक से लेकर प्रभारी तक की संपत्ति पता की जा सकती है। परिवहन विभाग में हाल ही में सौरभ शर्मा की संपत्ति का खुलासा लोकायुक्त पुलिस ने किया इसके बाद परिवहन चौकियों पर कौन कितने लंबे अरसे तक पदस्थ रहा इसके आधार पर जानकारी जुटाई जा सकती है।