मध्य प्रदेशलाइफ स्टाइल
Gwalior News: 7 साल के बच्चे को कुत्तों ने 17 बार काटा, लगे 100 टांके

7 साल के बच्चे को कुत्तों ने 17 बार काटा, लगे 100 टांके
Gwalior News: ग्वालियर. आवारा कुत्तों ने सात साल के बच्चे पर जानलेवा हमला किया। उसे 17 बार इस कदर काटा कि जिंदगी पर बन आई। घटना गोविंदपुरा इलाके(incident govindpura area) के शारदा बाल ग्राम आश्रम की है। यहां पढ़ने वाले पन्ना के रविकांत (7) पर शुक्रवार की शाम 5 कुत्तों ने हमला किया। आश्रम के कर्मचारियों ने उसे बचा जेएएच सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को सर्जन की टीम ने ढाई घंटे की सर्जरी में चेहरे, गर्दन व शरीर के अन्य हिस्सों की चोटों पर 100 टांके लगाए। घाव जल्द भरने प्लास्टिक सर्जरी भी की जाएगी।