Indore News: नकली गांधियों ने असली को मिटा दिया, आंबेडकर को लज्जित किया

नकली गांधियों ने असली को मिटा दिया, आंबेडकर को लज्जित किया
Indore News: इंदौर. बापू ने आजादी दिलाई पर उनके वंशजों को कांग्रेस कभी याद नहीं करती। किसी को महत्त्व नहीं देती। बस गांधी सरनेम चिपका लिया है। बहन-बेटी की शादी पर सरनेम बदल जाता है, पर वोट के लालच में प्रियंका वाड्रा(Priyanka Vadra) अब भी गांधी सरनेम चला रही हैं। नकली गांधियों(fake gandhis) ने असली गांधी को मिटा दिया। यह बात सीएम डॉ. मोहन यादव(CM Dr. Mohan Yadav) ने सोमवार को मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के समापन पर हितग्राही सम्मेलन में कही।
CM ने कांग्रेस की रैली पर निशाना साधते हुए कहा, केवल नेहरू परिवार(Nehru family) ही कांग्रेस है। इंदिरा गांधी, राजीव, सोनिया, राहुल, इनके बाद प्रियंका गांधी। अजा नेता सीताराम केसरी कांग्रेस अध्यक्ष बने थे। उनकी धोती खोलते हुए कांग्रेस ऑफिस से निकालने का पाप किया। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। अच्छा है, आप बाबा साहब की धरती पर आए, लेकिन घोषणा करो हम माफी मांगो अभियान चलाएंगे। कांग्रेस ने इतिहास में जो गलतियां की हैं, उस पर कान पकड़कर देश में माफी यात्रा निकालेंगे।