मध्य प्रदेश

जबलपुर न्यूज़ : इंजीनियरिंग हॉस्टल में हंगामा, छात्र पर हमला

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत इंजीनियरिंग हॉस्टल में छात्रों ने हंगामा करते हुए एक छात्र पर हमला कर चोट पहुंचा दी। पुलिस के मुताबिक गौरव कुमार ठाकुर निवासी इंजीनियरिंग हास्टल न.2, रूम न.32, गोकलपुर रांझी में रहता है। जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर में एमटेक की पढाई कर रहा हैं।

 

बीती रात 12:40 बजे जब वे कमरे में पढाई कर रहा था तभी साथी शिवेन्द्र त्रिपाठी भी उसके साथ था। कुछ लडके रूम न.28, के पास हास्टल न.05 के छात्र आकर हल्ला कर रहे थे उसने हल्ला करने मना किया तो अजीत रघुवंशी और शिवम सिंह चौहान आ गए। इसके बाद विवाद बढ़ गया। अजीत रघुवंशी डंडा लेकर आया उसके पर हमला कर दिया। शिवम सिंह चौहान ने कडे से हमला किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button