MP news, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की हुई नवीन पदस्थापना।
मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 31 जनवरी की रात तीन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं जिसमें श्री जे.एन. कांसोटिया (1989) महानिदेशक, आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, मध्यप्रदेश भोपाल की नई पदस्थापना अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन,गृह विभाग में की गई है।
अनिरूद्ध मुकर्जी (1993), आवासीय आयुक्त, मध्यप्रदेश
भवन, नई दिल्ली तथा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक
परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी, भोपाल( अतिरिक्त प्रभार) को
अध्यक्ष, राजस्व मण्डल, मध्यप्रदेश ग्वालियर तथा अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन
विभाग तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य परिसंपत्ति
प्रबंधन कंपनी, भोपाल( अतिरिक्त प्रभार) का दायित्व सौंपा गया है।
श्री सचिन सिन्हा (1995). प्रशासकीय सदस्य, राजस्व मण्डल, मध्यप्रदेश, ग्वालियर तथा अध्यक्ष, राजस्व मण्डल, मध्यप्रदेश, ग्वालियर ( अतिरिक्त प्रभार) को वि. क.अ. – सह – महानिदेशक, आर. सी. व्ही. पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, मध्यप्रदेश भोपाल में पदस्थ किया गया है।