Shahdol news:आधार केंद्र में खुलेआम चल रहा फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का खेल,छह या आठ सौ दो, 15 मिनट में बना देंगे जन्म प्रमाण पत्र!

Shahdol news:आधार केंद्र में खुलेआम चल रहा फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का खेल,छह या आठ सौ दो, 15 मिनट में बना देंगे जन्म प्रमाण पत्र!

 

 

 

 

 

स्टिंग 1: बालक छात्रावास स्थित आधार केन्द्र में पुष्पराजगढ़ के खरसोल से उमेश सिंह आधार पर जन्म तिथि सुधरवाने आया। केन्द्र संचालक ने जन्म प्रमाण पत्र मांगा। उमेश के पास नहीं था। तब केंद्र संचालक ने 600 रुपए लेकर 15 मिनट में प्रमाण पत्र तैयार कर दिया।

 

 

 

 

 

स्टिंग 2 : शहडोल का पढ़सा बैगा स्टेडियम स्थित आधार कार्ड सेंटर आया। जन्म तिथि अपडेट करने मतदाता सूची दी। पर कर्मचारी ने मना कर दिया और 600 रुपए में जन्म प्रमाण पत्र बनाने की बात कही। पत्रकारों की टीम ने आपत्ति की तो कर्मचारी ने आधार अपडेट कर दिया।

 

 

 

 

 

शहडोल. शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में आधार केन्द्र में इन दिनों फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का खेल चल रहा है। ग्रामीण व आदिवासियों को आधार केन्द्र संचालक आधार कार्ड अपडेशन के नाम पर तरह-तरह के बहाने बताकर मोटी रकम वसूल रहे हैं। 600 से 800 रुपए लेकर 15 मिनट में जन्म प्रमाण तैयार कर दिया जाता है। गलत तरीके से जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए पूरा सिस्टम तैयार कर रखा है। सरकारी अस्पतालों के सील लगाने से लेकर डॉक्टर के हस्ताक्षर तक कर रहे हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पत्रिका टीम ने शहर के आधार केन्द्रों की पड़ताल की तो कई चौकाने वाली बात सामने अई। आधार केन्द्र में आधार के अलावा जन्म प्रमाण पत्र, मेडिकल ऑफिसर के फर्जी सील व हस्ताक्षर से आधार अपडेट जैसे कई कार्य किए जा रहे थे। मामले में शहडोल एसपी रामजी श्रीवास्तव ने कहा, आधार केंद्रों की मॉनिटरिंग का काम पुलिस के पास नहीं है। फिर भी अगर शिकायत आई, तो कार्रवाई की जाएगी। केन्द्र संचालक ग्रामीणों के साथ अक्सर इस तरह बहकाकर मोटी रकम वसूलते हैं।

 

 

 

 

 

 

आधार केन्द्रों की मॉनीटरिंग करने कार्य पुलिस के पास नहीं है, अभी तक किसी ने इसकी शिकायत भी नहीं की है। विभाग ने भी इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की है। शिकायत आएगी तो निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।

रामजी श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक शहडोल

Exit mobile version