जबलपुरभोपालमध्य प्रदेश

MP news:सीएमओ दिशा डेहरिया के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू की रेड,2.50करोड की सम्पत्ति बरामद कार्यवाही जारी!

MP news:सीएमओ दिशा डेहरिया के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू की रेड,2.50करोड की सम्पत्ति बरामद कार्यवाही जारी!

 

 

 

 

बालाघाट. ईओडब्ल्यू जबलपुर ने बालाघाट जिले के वारासिवनी नगरपालिका में पदस्थ मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) दिशा डेहरिया के ठिकानों पर गुरुवार सुबह 6.30 बजे छापा मारा। यह कार्रवाई छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट स्थित उनके निवास एवं कार्यालयों पर की गई। ईओडब्ल्यू की टीम बाराती बनकर कार्रवाई करने छिंदवाड़ा पहुंची थी। 12 सदस्यीय ईओडब्ल्यू की टीम तीन वाहन से आई थी। सभी वाहन पर मोहित संग रोशनी के शादी का स्टीकर लगा था।जांच के दौरान दिशा डेहरिया के पास आय से 220 प्रतिशत अधिक लगभग 2.5 करोड़ रुपए की संपत्ति पाई गई। ईओडब्ल्यू की टीम दिशा डेहरिया को सिवनी से वारासिवनी ले गई, जहां देर शाम तक दस्तावेजों की जांच चलती रही। दिशा डेहरिया के पास वारासिवनी सीएमओ के साथ ही सिवनी सीएमओ का भी अतिरिक्त प्रभार है। छिंदवाड़ा स्थित एमआइजी कॉलोनी में 1500 वर्गफुट और 3000 वर्गफुट के मकान, मेनरोड नागपुर-छिंदवाड़ा पर एक दुकान तथा एमआइजी कॉलोनी में जेके जीन्स नामक दुकान मिली। इसके अलावा, दो कार, तीन दोपहिया वाहन, घरेलू सामान, नकद राशि और सोने-चांदी के आभूषण मिले, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपए है। दस्तावेजों के आधार पर दिशा डेहरिया और उनके परिजन के नाम पर लगभग 2.5 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्ति होने का अनुमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button