भोपालमध्य प्रदेश

MP news:10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा में सप्लीमेंट्री कॉपी बंद, मुख्य कॉपी अब 20 की बजाय 32 पन्ने की होगी!

MP news:10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा में सप्लीमेंट्री कॉपी बंद, मुख्य कॉपी अब 20 की बजाय 32 पन्ने की होगी!

 

 

 

 

 

भोपाल. 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों को अब उत्तर पुस्तिका में प्रश्नों के जवाब सीमित शब्दों में देने होंगे अन्यथा कॉपी में जगह कम पड़ सकती है। माध्यमिक शिक्षा मंडल दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में सप्लीमेंट्री कॉपी नहीं देगा। एक प्रश्नपत्र में केवल एक कॉपी मिलेगी। प्रश्नों के उत्तर लिखने प्रदेश में 32 करोड़ पन्ने दिए जाएंगे। जो एक करोड़ उत्तर पुस्तिका में होंगे। एक परीक्षा एक पेपर और एक उत्तरपुस्तिका की तर्ज पर बोर्ड की परीक्षा कराई जा रही है। बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी से शुरू होगी। इसमें करीब 18 लाख विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। दसवीं की परीक्षा में छह प्रश्न पत्र है तो वहीं बारहवीं में सात। अधिकारियों के मुताबिक हर साल करीब करोड़ उत्तर पुस्तिकाएं होती है। सप्लीमेंट्री को भी इसी में शामिल किया जाता है। बोर्ड ने सप्लीमेंट्री की व्यवस्था खत्म कर दी। प्रश्नपत्र में एक ही कॉपी मिलेगी। इस पर विशेष निशान होगा। यह उसकी पहचान के लिए है।

 

 

 

 

 

ये हैं कारण

अधिकारियों ने बताया कि सप्लीमेंट्री कॉपी को बांधना पड़ता है। इससे इसके खुलने और पेज बिखरने की समस्या आती है। एक कॉपी से इससे निजात मिलेगी। पिछले साल प्रयोग के तौर पर इसे अपनाया, जो सफल रहा। विद्यार्थियों के मुताबिक अब तक ज्यादा सप्लीमेंट्री भरने वाले को परीक्षा केंद्र में होशियार समझकर दूसरे बच्चे तनाव में आ जाते थे। यह होड़ अब खत्म हो जाएगी। कॉपी ही नहीं मिलेगी।

 

 

 

 

बोर्ड परीक्षा में एक प्रश्नपत्र में एक कॉपी दी जाएगी। सप्लीमेंट्री बंद कर दी गई है। कॉपी में पन्नों की संख्या बढ़ाई है।

केडी त्रिपाठी, सचिव मांशिम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button