भोपालमध्य प्रदेश

MP news:दिल्ली में पहुंची सूची, सर्वसम्मति से चुने जाएंगे नए प्रदेश अध्यक्ष!

MP news:दिल्ली में पहुंची सूची, सर्वसम्मति से चुने जाएंगे नए प्रदेश अध्यक्ष!

 

 

 

 

 

 

 

 

 

भोपाल. भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की कवायद तेज हो गई है। चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र प्रधान का जल्द ही प्रदेश दौरा होना है। दिल्ली चुनाव फिर जीआइएएस के चलते थमी प्रक्रिया फिर गति ले रही है। प्रदेश से प्रतिनिधियों की सूची बनाकर दिल्ली भेजी जा चुकी है। अब चुनाव अधिकारी के भोपाल आते ही एक बैठक आहूत कर सर्वसम्मति से नए अध्यक्ष का निर्वाचन कर लिया जाएगा। संगठन के सूत्रों की मानें तो दिल्ली से सिंगल नाम पहले से ही तय कर भेजा जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

फीडबैक होगा अहम

गृह मंत्री अमित शाह ने स्टेट हैंगर में 25 फरवरी को करीब 20 मिनट की गुप्त बैठक की। इसमें शाह ने सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा व दोनों डिप्टी सीएम से फीडबैक लिया। यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष चुनाव को लेकर अहम मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button