MP news:पुलिस में 8500 पदों पर होगी भर्ती!
भोपाल . मप्र पुलिस में आरक्षक के 8,500 पदों पर शीघ्र भर्ती शुरू होगी। डीजीपी कैलाश मकवाना ने बताया कि राज्य में सवा लाख पुलिस बल के स्वीकृत पदों में करीब 25 हजार पद रिक्त हैं। हाल ही में 7,500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब नई भर्तियाें की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बता दें, इन नियुक्ति के बाद भी मप्र पुलिस बल में करीब 10 हजार पद रिक्त रहेंगे। इसमें भर्ती पर भी सरकार विचार कर सकती है।