MP news:निकायों को चार करोड़ तक के पुरस्कार!
भोपाल. प्रदेश के जो नगरीय निकाय अच्छा काम करेंगे और अपनी आय में इजाफा करेंगे उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए 4 करोड़ तक के पुरस्कार दिए जाएंगे। श्रेष्ठ कार्य करने वाले स्थानीय निकायों को पुरस्कृत करने विभागीय बजट में 29.04 करोड़ का प्रावधान किया गया है
प्रोत्साहन योजना में आय में वृद्धि करने वाले निकायों को पिछले 2 वित्तीय वर्षों में राजस्व, गैर राजस्व आय में हुई वृद्धि के प्रतिशत के अनुसार प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। नगरीय निकायों के कार्यों और राजस्व एवं गैर राजस्व आय का तय मापदंडों के अनुसार संचालनालय स्तर पर ई-नगर पालिका के माध्यम से विश्लेषण किया जाएगा। इसी के आधार पर निकायों की रैंकिंग तय की जाएगी। नगरीय निकाय पुरस्कार राशि को अधोसंरचना विकास पर खर्च कर सकेंगे।
ऐसे नगर निगम, जिनकी जनसंख्या 5 लाख से अधिक है, उन्हें प्रथम स्थान पर 4 करोड़, द्वितीय पर 2.50 करोड़ और तृतीय को 1.50 करोड़।
जिन निगम की आबादी 5 लाख से कम है, उनमें से प्रथम को 3 करोड़, द्वितीय को 2 करोड़, तृतीय को एक करोड़।
ऐसी नगर पालिका परिषद, जिनकी आबादी एक लाख से कम है, उन्हें क्रमश: 2 करोड़, 1.25 करोड़ और 75 लाख।
ऐसी नगर परिषद जिनकी आबादी 25 हजार से अधिक है, उन्हें प्रथम आने पर 1.25 करोड़, द्वितीय स्थान पर 75 लाख और तृतीय स्थान वालों को 50 लाख रुपए।
प्रदेश की 25 हजार से कम जनसंख्या वाली नगर परिषदों में प्रथम को 75 लाख, द्वितीय को 50 लाख और तृतीय स्थान पर आने वाली को29 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।