Sidhi News: महिलाएं परिवार व समाज को जोड़कर खुशहाल बनाए रखती हैं: राज्य मंत्री

महिलाएं परिवार व समाज को जोड़कर खुशहाल बनाए रखती हैं: राज्य मंत्री
Sidhi News: सीधी पंचायत एवं ग्रामीण विकास(Sidhi Panchayat and Rural Development) राज्य मंत्री राधा सिंह, पद्मश्री फूलबासन देवी यादव व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा(MP Dr. Rajesh Mishra) ने लीनस क्लब कामाया द्वारा आयोजित महिला दिवस शिखर समान कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को समानित किया।
इस अवसर पर पंचायत राज्यमंत्री(Minister of State for Panchayat) ने कहा कि महिलाएं शक्ति स्वरूपा देवी हैं। वह माता दुर्गा, सरस्वती, लक्ष्मी, अन्नपूर्णा का रूप हैं। उन्हें अपने आप को कभी भी कमजोर नहीं समझना चाहिए। पंचायत राज्य मंत्री ने कहा कि महिलाओं के बिना इस संसार की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। महिलाओं से ही परिवार और समाज है। महिलाएं परिवार और समाज को एक सूत्र में पिरोकर खुशहाल बनाने का काम करती हैं।
परिस्थितियों से घबराना नहीं चाहिए: समाज सेवी पद्मश्री फूलबासन बाई यादव ने अपने जीवन के संघर्षों(conflicts) को साझा करते हुए बताया कि दृढ़ इच्छाशक्ति तथा लगन से लक्ष्यों को पाया जा सकता है। अपनी जिंदगी बदल कर उसे खुशहाल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में कभी घबराना नहीं चाहिए। संकल्प के साथ जीवन पथ पर आगे बढ़ते रहना चाहिए आपको सफलता अवश्य मिलेगी।