भोपालमध्य प्रदेश

MP news:भारत माता की जय के नारे से भड़के मंत्री, बोले- कौन कर रहा है नारेबाजी?

MP news:भारत माता की जय के नारे से भड़के मंत्री, बोले- कौन कर रहा है नारेबाजी?

 

 

 

 

 

 

 

नर्मदापुरम। प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल बुधवार को एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की नारेबाजी से नाराज हो गए। स्थानीय कार्यकर्ता भारत माता की जय और जय बलराम जैसे नारे लगा रहे थे। उनकी नाराजगी को स्थानीय सांसद के साथ चल रही गुटबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

ये है पूरा मामला
दरअसल, राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने गए थे। जब वह फीता काटने लगे, तभी वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और जय बलराम के नारे लगाना शुरू कर दिया। मंत्री इस पर भड़क उठे। उन्होंने जोर से कहा- यह नारे कौन लगा रहा है।

 

 

 

 

 

 

सांसद दर्शन सिंह चौधरी के निकटतम सहयोगी नीतिराज पटेल ने कहा कि हम लगा रहे हैं। वहां किसी तरह मामला शांत हुआ। इस नारे का विवाद मंच पर भी स्पष्ट दिख रहा था।

 

 

 

 

 

 

 

 

मंत्री पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि कुछ कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे, मैंने नाराजगी व्यक्त कर कहा कि अनुशासन जरूरी है। स्कूल में सरस्वती जी की जय, लक्ष्मीजी का नारा लग सकता है तो नारे लगाने वालों एक बार धनवंतरी भगवान के नारे लगा देते।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कार्यक्रम के समापन के बाद फिर लगे नारे
इस स्थिति से आयोजन के दौरान तनातनी की स्थिति बनी रही। कार्यक्रम समापन के बाद कुछ कार्यकर्ताओं ने फिर से भारत माता की जय और भगवान बलराम की जय के नारे लगाने शुरू कर दिए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी भी मौजूद थे। कहा जा रहा है कि सांसद चौधरी और मंत्री पटेल के बीच लंबे समय से चल रही गुटबाजी अब सार्वजनिक मंचों पर भी दिखने लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button