Ratlam News: आइडियाज चयन में प्रदेश में तीसरे पायदान पर रहा रतलाम जिला

आइडियाज चयन में प्रदेश में तीसरे पायदान पर रहा रतलाम जिला
ratlam 06 मार्च 2025/ इंस्पायर अवार्ड मानक सत्र 2024-25 में पूरे प्रदेश मे रतलाम जिले के 133 नवाचारी आईडिया चयनित हुए और रतलाम जिला तीसरे स्थान पर रहा। 412 आईडिया के साथ छिंदवाडा प्रथम स्थान तथा 169 आईडिया के साथ सतना दूसरे स्थान पर रहा।
विदित है कि आईडिया अपलोड मे करने मे रतलाम जिला 4519 आईडिया अपलोड कर प्रदेश मे दूसरे स्थान पर रहा था।बच्चों में वैज्ञानिक सचेतना संचार करने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत कक्षा 6 से 10 वीं तक के विद्यार्थियों से डी एस टी के पोर्टल पर आइडियाज अपलोड करवाए जाते हैं।चयनित अवॉर्डी विद्यार्थी के बैंक खाते में मॉडल बनाने के लिए दस हजार रुपए जमा किए जाते हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी पदेन नोडल अधिकारी इंस्पायर श्रीमती अनीता सागर ने सभी चयनित नवाचारी बाल वैज्ञानिको को बधाई देते हुए अपने मॉडल को अच्छे से निर्मित करने और प्रदर्शित करने के लिए शुभकामनायें दी। सहायक संचालक श्री राहुल मंडलोई, अतिरिक्त परियोजना समन्वयक श्री अशोक लोढ़ा, जिला विज्ञान अधिकारी सह योजना अधिकारी श्री जितेन्द्र जोशी, सहायक जिला विज्ञान अधिकारी स्वतंत्र श्रोत्रिय ने चयनित बाल वैज्ञानिको को चयनित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।