इंदौरमध्य प्रदेश

MP news:हनी सिंह के कॉन्सर्ट का टैक्स जमा नहीं, 1 करोड़ के लाइट-साउंड से भरा कंटेनर जब्त!

MP news:हनी सिंह के कॉन्सर्ट का टैक्स जमा नहीं, 1 करोड़ के लाइट-साउंड से भरा कंटेनर जब्त!

 

 

 

 

 

 

इंदौर. सी-21 एस्टेट में शनिवार को हुए सिंगर-रैपर हनी सिंह के कॉन्सर्ट के बाद रविवार सुबह नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। 50 लाख रुपए मनोरंजन कर न चुकाने पर नगर निगम ने साउंड और लाइट से भरा कंटेनर जब्त किया। इसकी कीमत 1 करोड़ है। शो और निगम के बीच टैक्स पर शुरू से ही विवाद था।

 

 

 

 

 

 

शुक्रवार देर रात आयोजकों ने 7.84 लाख रुपए जमा किए। शनिवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव को पता चला, कम टैक्स दिए। जीएसटी पोर्टल के अनुसार, 3.28 करोड़ से ज्यादा के टिकट बिके। ऐसे में निगम ने ₹50 लाख मनोरंजन कर मांगे। शनिवार को टैक्स नहीं मिला तो रविवार को कार्रवाई की।

 

 

 

 

 

 

 

पहले भी टैक्स का रहा विवाद

8 दिसंबर 2024: दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट में 25 करोड़ की आय का अनुमान, अब तक निगम को नहीं मिला टैक्स।

2017: पंजाब किंग्स इलेवन ने होलकर स्टेडियम को होम ग्राउंड बनाया। 2018 में फ्री पास को लेकर विवाद हुआ तो इंदौर से दूरी बनाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button