MP Land prices: एमपी में जमीन के दामों में हुआ जोरदार उछाल, नया रेट जानकर हो जाएंगे हैरान!

एमपी में जमीन के दामों में हुआ जोरदार उछाल, नया रेट जानकर हो जाएंगे हैरान!
MP Land prices: वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए MP के Jhabua district में जमीन की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला है अगर आप यहां पर जमीन खरीदना चाहते है तो आपके लिए बड़ी मुस्किल की बात है क्योकि यहाँ land की रेट में बहुत ज्यादा बडोतरी देखने को मिला है क्योकि यहाँ पर जमीन और घर खरीदना हो गया है मुश्किल है अचल सम्पत्तियों के बाजार मूल्य दरें निर्धारित करने के प्रस्तावों पर चर्चा के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर नेहा मीना ने की। बैठक में बताया गया कि महानिरीक्षक पंजीयन मध्यप्रदेश भोपाल से प्राप्त दस्तावेजों के अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 तक के आंकड़ों के अवलोकन के अनुसार कई स्थानों पर प्रचलित गाइडलाइन से अधिक कीमत पर संपत्तियों के दस्तावेजों का पंजीयन किया जा रहा है।
उप-पंजीयक कार्यालयवार वृद्धि प्रस्ताव
थांदला: 66 लोकेशनों में 28.14% वृद्धि, औसत वृद्धि 14.07%
मेघनगर: 14 लोकेशनों में 63.57% वृद्धि, औसत वृद्धि 37.78
झाबुआ: 315 लोकेशनों में 37.42% वृद्धि, औसत वृद्धि 18.71%
पेटलावद: 202 लोकेशनों में 34.71% वृद्धि, औसत वृद्धि 17.35%
1514 स्थानों पर औसतन 20.47% की वृद्धि प्रस्तावित
meeting में चर्चा के बाद जिले में 1514 स्थानों पर गाइडलाइन(guideline) दरों में वृद्धि प्रस्तावित की गई। इसमें शहरी क्षेत्रों(urban areas) में 97 स्थानों पर 17.53% वृद्धि, ग्रामीण क्षेत्रों में 500 स्थानों पर 23.42% वृद्धि तथा कुल 597 स्थानों पर 40.95% वृद्धि का प्रस्ताव है। जिले की औसत विकास दर 20.47% प्रस्तावित है।
पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग राजस्व का एक महत्वपूर्ण स्रोत है
meeting में इस बात पर भी चर्चा हुई कि पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग राज्य सरकार(Department State Government) के राजस्व का एक प्रमुख स्रोत है। अचल सम्पत्तियों की मार्गदर्शक दरों के निर्धारण से पंजीयन शुल्क एवं स्टाम्प ड्यूटी की दरें प्रभावित होती हैं, जिससे राज्य के राजस्व में वृद्धि होती है। Collector Neha Meena ने कहा कि प्रस्तावों का Study करने के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।