MP news, मध्यप्रदेश के विधायकों की राशि में 30 से 40% कमीशन क्यों -?

MP news, मध्यप्रदेश के विधायकों की राशि में 30 से 40% कमीशन क्यों -?
भाजपा विधायकों को 15 करोड़ की विकास निधि, किंतु कांग्रेस विधायकों को शून्य क्यों-?मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन डॉक्टर मोहन यादव के नाम पत्र लिखा है उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा विधायकों को 15 करोड़ की विकास निधि किंतु कांग्रेस विधायकों को शून्य क्यों इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि विकास कार्यों की राशि में 30 से 40 प्रतिशत कमीशन क्यों-? जीतू पटवारी आगे लिखते हैं कि संवैधानिक शपथ याद करें और जनहित के लिए सभी विधानसभा क्षेत्र में समान निधि दी जाए याद रखें कि मध्य प्रदेश की जनता के हक के लिए हम लड़े हैं और हमेशा लड़ते रहेंगे।
इसके साथ ही, यह भी गंभीर आरोप हैं कि भाजपा के विधायकों को मिलने वाली इस निधि का 30-40% हिस्सा पहले ही भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी में चला जाता है। इसके बाद भी नौकरशाही और ठेकेदारी के स्तर पर व्यापक भ्रष्टाचार और कमीशन का बोलबाला है, जिससे जनता के विकास के नाम पर स्वीकृत धन का बहुत कम अंश वास्तविक कार्यों में लगता है। यदि मोटे तौर पर अनुमान लगाया जाए तो एक
लाख रुपए में से करीब 65 से 70 हजार रुपया भ्रष्टाचार और कमीशन में चला जाता है और केवल 30- 35% राशि विकास के नाम पर खर्च होती है ! यह बेहद चिंताजनक और निंदनीय स्थिति है, जिससे मध्यप्रदेश की छवि देश के सबसे भ्रष्ट राज्य के रूप में बन रही है।
जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि
01. सभी विधायकों को, चाहे वे किसी भी दल से हों, समान रूप से 15 करोड़ रुपये की विकास निधि प्रदान
की जाए।
02. निधि के आवंटन और व्यय की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए, ताकि भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी पर
रोक लगाई जा सके।
03. जिन अधिकारियों और ठेकेदारों पर कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के आरोप हैं, उनकी निष्पक्ष जांच कर
कठोर कार्रवाई की जाए।
उन्होंने पत्र में लिखा है कि मध्य प्रदेश की जनता ने अपने विधायकों को उनके क्षेत्र के विकास के लिए चुना है, न कि भेदभाव और भ्रष्टाचार झेलने के लिए। यदि आपकी सरकार वास्तव में “सबका साथ, सबका विकास” की नीति में विश्वास
रखती है, तो इस अन्यायपूर्ण नीति को तुरंत समाप्त किया जाए और सभी विधायकों को समान अवसर और अधिकार दिए जाएं।
आशा है कि आप मध्य प्रदेश की खराब होती छवि को लेकर गंभीरता से विचार करेंगे और जनहित में
अपनी संकीर्ण सोच और मानसिकता से मुक्त होकर मुख्यमंत्री के मूल कर्तव्य का निर्वहन करेंगे।
धन्यवाद ।
+
जीतू पटवारी
प्रदेश अध्यक्ष
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी।