MP News: आंख में गोली लगने से लड़की की मौके पर ही मौत, रात को दोस्तों के साथ कर रही थी पार्टी.. बनी दुख का कारण

आंख में गोली लगने से लड़की की मौके पर ही मौत, रात को दोस्तों के साथ कर रही थी पार्टी.. बनी दुख का कारण
mp news: मध्य प्रदेश में एक दुखद घटना सामने आई है जहां एक Party के दौरान आंख में गोली लगने से एक लड़की(a girl) की मौत हो गई। यह घटना उस समय घटी जब लड़की रात में अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही थी। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के दौरान एक घटना घटी, जब किसी ने गलती से गोली चला दी, जो सीधे Girl की आंख में जा लगी। गोली लगते ही लड़की की हालत गंभीर हो गई थी और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और सभी दोस्तों से पूछताछ कर रही है। युवती को उसके दोस्त अस्पताल में छोड़ गए थे, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। मृतक युवती की पहचान ग्वालियर के मुरार निवासी भावना सिंह के रूप में हुई है। पुलिस अब उन युवकों की तलाश कर रही है जो भावना को अस्पताल लेकर आए थे।
घटना शहर के लसूड़िया इलाके(Lasudia area) में हुई। पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय भावना सिंह नामक युवती को कुछ युवक दोपहर करीब 3.45 बजे बॉम्बे अस्पताल ले गए। अस्पताल(hospital) में जब डॉक्टरों ने युवकों से घटना के बारे में पूछा तो पता चला कि उनकी आंख में गोली लगी हुई थी। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। भावना को अस्पताल लाने वाला युवक एक चाबी भूल गया था, जिस पर महालक्ष्मी नगर स्थित घर का पता लिखा था।
जब Police उस पते पर पहुंची तो वहां शराब(Liquor) की बोतलें और खून बिखरा हुआ मिला। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि कल रात घर में पार्टी चल रही थी और काफी शोर हो रहा था। इस आधार पर संदेह है कि गोलीबारी पार्टी के दौरान हुई। Police को cctv footage भी मिली है जिसमें कुछ युवक नजर आ रहे हैं। पुलिस युवकों की तलाश कर रही है।