MP news:मध्य प्रदेश में प्रतिदिन 20 बलात्कार की घटनाएं होती है!

MP news:मध्य प्रदेश में प्रतिदिन 20 बलात्कार की घटनाएं होती है!

 

 

 

 

 

भोपाल. प्रदेश में 2024 में प्रतिदिन 20 बलात्कार हुए। वर्ष 2020 में बलात्कार की घटनाएं 6134 से बढ़कर 2024 में 7294 हो गई, जिसमें 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय को लिखित उत्तर में गृह मंत्री की ओर से दी गई है। गृह मंत्री ने लिखित उत्तर में कहा कि महिला बलात्कार की कुल संख्या 5374 महिला सुरक्षा शाखा द्वारा तथा अनुसूचित जाती तथा जनजाति की संख्या 883 आजाक शाखा पुलिस मुख्यालय की जानकारी पर दी गई थी जिलो से जानकारी एकत्रित करने पर वास्तविक संख्या 7202 तथा 3831 पाई गई। पिछले पांच वर्षों में बलात्कार की घटनाओं में सबसे ज्यादा वृद्धि 158 प्रतिशत झाबुआ जिले में हुई। इंदौर शहर में 103 प्रतिशत, इंदौर ग्रामीण में 69 प्रतिशत भोपाल शहर में 59 प्रतिशत रतलाम में 46 प्रतिशत वृद्धि हुई जबकि वालाघाट में 33 प्रतिशत जबलपुर में 15 प्रतिशत की कमी हुई, गुना, अशोकनगर, भिंड, बुरहानपुर, शाजापुर, कटनी, शिवानी, पन्ना , सतना, अनूपपुर, राजगढ़ में कमी हुई। ग्वालियर, दमोह , विदिशा में संख्या समान रही शेष में बढ़ी है।

Exit mobile version