MP Board 5th Class Result 2025: आज एक बजे आएगा 5 वीं और 8 वीं का रिजल्ट, देख सकेंगे ऑनलाइन

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे करें चेक
MP Board 5th Class Result 2025: मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPBSE) द्वारा कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 24 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक किया गया था। परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों छात्र MP Board 5th Class Result 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब उनका इंतजार समाप्त होने वाला है! मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने घोषणा की है कि एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट 28 मार्च 2025 को जारी किया जाएगा। विद्यार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड
सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
होमपेज पर “MP Board 5th Result 2025” के लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
अब आपको रोल नंबर और जन्म तिथि जैसी आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
इसके बाद “Get Result” बटन पर क्लिक करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख सकते हैं।
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं रिजल्ट 2025 में क्या होगी जानकारी?
विद्यार्थी का नाम
रोल नंबर
जन्म तिथि
विषयवार अंक
कुल प्राप्त अंक
परिणाम की स्थिति (पास/फेल)