भोपालमध्य प्रदेशरीवा

MP news- मैहर प्रथम आगमन पर MP के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का हुआ भव्य स्वागत पहुंचे मां शारदा का दर्शन करने।

MP news- मैहर प्रथम आगमन पर MP के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का हुआ भव्य स्वागत पहुंचे मां शारदा का दर्शन करने।

रेल्वे स्टेशन में स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा नागरिकों ने किया भव्य स्वागत मैहर से जाएंगे चित्रकूट।

विराट वसुंधरा
मैहर। आज सुबह मैहर रेल्वे स्टेशन पहुंचते ही मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का भव्य स्वागत हुआ है मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री का प्रथम मैहर आगमन है जहां जिला मैहर के प्रथम आगमन पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का रेलवे स्टेशन पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों ने बैंड बाजा और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री के साथ सेमरिया के पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी मनगवां विधायक इंजी नरेंद्र प्रजापति रीवा नगर निगम स्पीकर ब्यंकटेश पाण्डेय सहित अन्य नेता भी मैहर पहुंचें है इस मौके पर मैहर के नव निर्वाचित विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, और मैहर क्षेत्र की जनता ने उप मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

मां शारदा के दर्शन के बाद पहुंचेंगे चित्रकूट।

आज सुबह मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री मैहर पहुंचे हैं जहां मां शारदा के दर्शन पूजन कर प्रदेश की खुशहाली के लिए मां शारदा से आशीर्वाद मांगा इसके उपरांत वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों आम जनता के साथ भेंट कर चित्रकूट के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगे सुबह 10:00 बजे मैहर से चित्रकूट के लिए रवाना होने के बाद लगभग 12:00 बजे चित्रकूट पहुंचेंगे उप मुख्यमंत्री चित्रकूट में आचारी मंदिर में आयोजित हवन-पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे और प्रदेश की खुशहाली के लिए कामतानाथ से आशीर्वाद मांगेंगे।

प्रथम नगर आगमन पर रीवा में उत्साह होगा भव्य स्वागत।

मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा जहां चित्रकूट से सड़क मार्ग होते हुए लगभग 4:00 बजे सेमरिया पहुंचेंगे सेमरिया में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के स्वागत के लिए भाजपा नेताओं स्थानीय जनप्रतिनिधियों आमजनों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा इस दौरान सेमरिया क्षेत्र के पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी मनगवां विधायक इंजी नरेंद्र प्रजापति सहित कई नेता मौजूद रहेंगे जो भोपाल से उप मुख्यमंत्री के साथ रीवा आ रहे हैं। सेमरिया विधानसभा क्षेत्र में कई जगह स्वागत किया जाएगा और लगभग 5 बजे रीवा नगर में उप मुख्यमंत्री प्रवेश करेंगे जहां आज सुबह से ही स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है।

भोपाल प्रस्थान से पहले अधिकारियों की ली थी बैठक।

मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय में NH-39 सीधी से सिंगरौली सेक्शन के सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्य तथा रीवा जिले के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क एवं ब्रिज कार्यों के विषय में संबधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए थे माना जा रहा है कि राजेंद्र शुक्ल उप मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद विंध्य क्षेत्र का विकास और बेहतर करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button