ग्वालियरमध्य प्रदेश

MP news:गर्ल्स हॉस्टल में फंदे पर झूलता मिला जूनियर डॉक्टर का शव, परिजनों का हत्या का आरोप!

MP news:गर्ल्स हॉस्टल में फंदे पर झूलता मिला जूनियर डॉक्टर का शव, परिजनों का हत्या का आरोप!

 

 

 

 

गुना की रहने वाली थी रेखा। गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

ग्वालियर . गजराराजा मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में जूनियर डॉ रेखा रघुवंशी ने शनिवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल मांगी है। उधर रेखा के परिजन ने उसकी हत्या होना बताया है। मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के रूम नंबर 218 में रेखा पुत्री भानू प्रताप रघुवंशी की लाश शनिवार रात करीब 11 बजे फांसी पर लटकी मिली। रेखा गुना की रहने वाली थी। जीआरएमसी से डीएम न्यूरोलॉजी की पढ़ाई कर रही थीं। शनिवार रात करीब 10 रेखा और उनकी सहपाठी दोनों ड्यूटी से लौटी थीं। दोनों अपने रूम में चली गईं। थोड़ी देर बाद रेखा के पड़ोसी रूम में रहने वाली सहपाठी ने बालकनी से उनके रूम में झांका तो रेखा का शव फांसी पर लटका मिला तब घटना पता चली। पुलिस का कहना है रेखा के कमरे में खिड़की है। उसके जंगले में रेखा ने लोअर के नाड़े से फंदा बनाकर फांसी लगाई है। रविवार को ग्वालियर पहुंचते पिता भानू प्रताप का कहना था, रेखा करीब 5 फीट 5 इंच से ज्यादा लंबी थी, जिस खिड़की से उसे फांसी लगाया जाना बताया जा रहा है। उसके ठीक नीचे रेखा का पलंग था। वह फांसी कैसे लगा सकती है। उसकी हत्या हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button