भोपालमध्य प्रदेश

MP News: नहीं खाली बैठेंगे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बनेंगे केन्द्र सरकार में कृषि मंत्री।

MP News: नहीं खाली बैठेंगे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बनेंगे केन्द्र सरकार में कृषि मंत्री।

विराट वसुंधरा
मध्यप्रदेश की राजनीति में सबसे लोकप्रिय नेता शिवराज सिंह चौहान को लेकर राजनीतिक विश्लेषकों की राय है कि आने वाले कुछ ही दिनों में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर मोदी और शाह की जोड़ी बड़ा फैसला करने जा रही है
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में लगभग 18 साल तक सत्ता का दायित्व बखूबी निभाया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश भर में कई ऐसी योजनाएं शुरू कीं, जिनका पूर्ण लाभ भाजपा को मिला। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की अभूतपूर्व विजय में शिवराज सिंह चौहान की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता एंटी इनकम्वैकेंसी और विपक्ष के सारे समीकरणों को ध्वस्त करते हुए भाजपा ने जिस तरह से विजय हासिल की है इसका अंदाजा खुद भाजपा की नेताओं को नहीं था इस प्रचंड जीत में शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहन योजना का सबसे बड़ा फैक्टर देखने को मिला लेकिन भाजपा की भविष्य की राजनीति को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने नया चेहरा मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में पेश किया है और शिवराज सिंह चौहान पूरी तरह से खाली बैठे हैं।

शिवराज सिंह चौहान को लेकर अटकलों का बाजार गर्म।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसे कद्दावर नेता खाली कैसे बैठ सकते हैं उनके अनुभव और लोकप्रियता का लाभ भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में लेना चाहेगी ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि नरेंद्र सिंह तोमर के विधायक बनने के बाद अब केंद्रीय कृषि मंत्री का दायित्व शिवराज सिंह चौहान को सौंपा जाएगा हालांकि इस तरह से अभी कोई अधिकृत घोषणा नहीं हुई है और भाजपा में अभी जिस तरह से तीन राज्यों में नया चेहरा देकर चौंकाया है तब ऐसी संभावनाओं को सिर्फ कोरी कल्पना तक ही माना जा रहा है लेकिन नए मुख्यमंत्री का चेहरा मध्यप्रदेश में मिलने के बाद अब निरंतर शिवराज सिंह चौहान को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हैं। इन चर्चाओं में कई तरह की बातें सामने आ रही हैं, माना जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान को केंद्र में विशेष स्थान जरूर मिलेगा।

लोकसभा चुनाव में निभाएंगे बड़ी भूमिका।

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के पद पर रहते शिवराज सिंह चौहान ने ना सिर्फ जनहितैशी योजनाएं शुरू कीं है जिससे जनता का कल्याण हुआ है बल्कि वे प्रदेश की जनता के बीच एक लोकप्रिय चेहरा भी रहे हैं। यही कारण है कि मुख्यमंत्री के पद के लिए आज भी लोगों की पहली पसंद शिवराज सिंह चौहान ही है। जिसका जिक्र कई समाचार पत्रों और चैनलों के माध्यम से भी सामने आया था। वहीं आमजन की बात करें तो शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री के रूप में लोग स्वीकार भी कर चुके थे, लेकिन बीजेपी ने नया चेहरा आगे कर सबको चौंकाते हुए डॉ मोहन यादव को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाया है अब आगामी लोकसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान पूरे देश में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे और उनकी लोकप्रियता का लाभ लोकसभा चुनाव में मिलेगा ऐसा माना जा रहा है।

शीर्ष नेतृत्व द्वारा जारी बयान से निकाले जा रहे मायने।

गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान भाजपा के प्रमुख नेताओं में शामिल हैं राजनीति में उनकी लोकप्रियता और सक्रियता को केंद्र भी समझता है। भले ही वे मुख्यमंत्री ना बनाए गए हों इसके बाद भी अभी लोगों से मिल रहे हैं। उनके दुख-दर्द बांट रहे हैं। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी दिल्ली में कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान वसुंधरा राजे सिंधिया भाजपा के दिग्गज नेता हैं। जिनके अनुभवों का लाभ सदैव पार्टी को मिलता रहा है। ऐसे दिग्गजों को घर कैसे बिठाया जा सकता है। जल्दी ही पार्टी द्वारा इनको नई जिम्मेदारी दी जाएगी। नड्डा द्वारा कही गई ये बात कहीं ना कहीं शिवराज को केंद्र की राजनीति की ओर ही संकेत कर रही है और हो भी क्यों न डा मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने से अधिक चर्चा शिवराज के मुख्यमंत्री नहीं बनने की हो रही है ऐसे में उनकी काबिलियत कैसे कम आंकी जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button