ग्वालियरमध्य प्रदेश

MP news:घर में 12 हथियारबंद बदमाश घुसे, किशोरी को उठा ले गए, पुलिस ने 17 घंटे बाद केस किया दर्ज!

MP news:घर में 12 हथियारबंद बदमाश घुसे, किशोरी को उठा ले गए, पुलिस ने 17 घंटे बाद केस किया दर्ज!

 

 

 

 

 

मुरैना. हथियारबंद 12 बदमाश आधी रात घर में घुसे। 14 साल की किशोरी को उठा ले गए। परिजनों ने मंगलवार रात 12 बजे सूचना पुलिस को दी। वे बुधवार सुबह 7 से शाम 4 बजे तक सिविल लाइन थाने में गुहार लगाते रहे, पर पुलिस ने 17 घंटे बाद बुधवार शाम 5 बजे 5 पर केस दर्ज किया।

 

 

 

 

 

 

दरअसल, 7 साल पहले घरवाले बेटी के लिए कैमरा गांव के लाखन गुर्जर के बेटे नेहने से रिश्ते की बात की थी। लड़की-लड़के के बीच उम्र का अंतर ज्यादा था। बात नहीं बनी। इससे खफा नेहने, लाखन, शिवराज, दिनेश, भूपेन्द्र टाइगर, बनवारी, अनार सिंह समेत दर्जनभर लोगों ने छत पर सो रही किशोरी को अगवा कर लिया। परिजन ने विरोध किया तो 7-8 फायर किए। बंदूक की बट से किशोरी के भाई के सिर पर हमला किया।

 

 

 

 

रात में पहुंची पुलिस, पर कार्रवाई नहीं की
घटना के बाद परिजन ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस रात में गांव पहुंची। पूछताछ में आरोपियों का पता चला। परिजन ने कहा, हमें ले चलो, हम पकड़ा देंगे, पर कार्रवाई नहीं की। टीआइ प्रीति जादौन ने बताया, नेहने, लाखन, जापान, शिवराज, टाइगर पर अपहरण का केस दर्ज किया है। किशोरी को मुक्त कराने टीम भेजी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button