भोपालमध्य प्रदेश

MP news:मत्स्य महासंघ की अफसर ने मांगी रिश्वत, एक लाख रुपए लेते अस्थाई कर्मचारी गिरफ्तार!

MP news:मत्स्य महासंघ की अफसर ने मांगी रिश्वत, एक लाख रुपए लेते अस्थाई कर्मचारी गिरफ्तार!

 

 

 

 

 

राजगढ़. भोपाल लोकायुक्त टीम ने राजगढ़ मत्स्य महासंघ में रिश्वतखोरी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जिला अधिकारी सुरेखा सराफ के द्वारा अस्थाई रूप से रखे गए कर्मचारी को एक लाख रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ा। मामला जिले के कुंडलिया डैम से जुड़ा है।

 

 

 

 

 

 

लोकायुक्त के अनुसार, डैम पर मछली का ठेका लेने वाले अनवर कादरी ने मत्स्य महासंघ की अधिकारी सुरेखा पर 3 लाख रुपए मांगने के आरोप लगाए। नवंबर माह में उसने डैम से मछली पकड़ने का ठेका लिया था, लेकिन रिश्वत नहीं देने के कारण उसे काम नहीं करने दिया गया और टेंडर निरस्त करने की धमकी दी जा रही थी। रविवार को जीरापुर के छापीहेड़ा नाके पर रिश्वत देना तय हुआ। सुरेखा ने अस्थाई कर्मचारी मुबारक गौरी को रुपए लेने भेजा।

 

 

 

 

 

पहली किस्त में एक लाख लेते लोकायुक्त ने उसे रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस ने मामले में सुरेखा के खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम पर कार्रवाई की है।

 

 

 

 

 

 

 

भनक लगते ही अधिकारी गायब

लोकायुक्त टीआइ रजनी तिवारी ने बताया कि अस्थाई कर्मचारी को रिश्वत लेते पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद मुबारक ने मत्स्य अधिकारी सुरेखा का नाम लिया। और उनके कहने पर ही राशि वसूलना बताया। इसके बाद टीम ने सुरेखा के घर और दफ्तर में गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी, लेकिन वह वहां नहीं मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button