भोपालमध्य प्रदेश

MP news, नरेंद्र सिंह तोमर की ताजपोशी के बाद अब प्रह्लाद पटैल और कैलाश विजयवर्गीय को मिलने जा रही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी।

MP news, नरेंद्र सिंह तोमर की ताजपोशी के बाद अब प्रह्लाद पटैल और कैलाश विजयवर्गीय को मिलने जा रही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी।

मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट में प्रह्लाद पटैल को गृह और कैलाश विजयवर्गीय को उद्योग मंत्रालय दिए जाने की चर्चा।

भोपाल आज 16वीं विधानसभा का पहला खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार होगा इसके लिए डॉ मोहन यादव दिल्ली दरबार में पहुंचकर भाजपा हाईकमान से मंत्रियों के नाम फाइनल करेंगे माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक जिला एक मंत्री की तर्ज पर मंत्री बनाए जाएंगे भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की विधानसभा अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के बाद अब सबसे अधिक चर्चा केन्द्रीय नेताओं कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल को लेकर हो रही है इसके अलावा और भी कई कद्दावर नेता हैं, जो मंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं मंत्रिमंडल गठन को लेकर बीते 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली गए थे। वहां भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करके मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल गठन पर उन्होंने चर्चा की थी, इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी जेपी नड्डा से मीटिंग कर चुके है अब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के एक बार फिर आज दिल्ली जाने की खबर आ रही हैं।
उनके लौटते ही मध्य प्रदेश में नए मंत्री शपथ लेंगे। इस बीच खबर है कि मध्य प्रदेश के वरिष्ठ विधायकों को भी केंद्रीय नेतृत्व ने मना लिया है। अब भाजपा महासचिव और इंदौर-1 विधानसभा सीट से विधायक चुने गए कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व केंद्रीय मंत्री नरसिंहपुर से विधायक बने प्रहलाद पटेल भी मंत्री पद लेने के लिए तैयार हो गए हैं। प्रहलाद पटेल को गृह मंत्रालय जबकि विजयवर्गीय को उद्योग मंत्रालय देने पर विचार चल रहा है।

सीघ्र होगा मंत्रिमंडल गठन।

माना जा रहा है कि दिल्ली से लौटते ही डा मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा मुख्यमंत्री के साथ राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा के रूप में दो उपमुख्यमंत्री शपथ ले चुके हैं और विधानसभा अध्यक्ष के रूप मे पूर्व केंद्रीय मंत्री और मुरैना जिले के दिमनी विधायक नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष बना दिए गए हैं इसके साथ ही प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय को बड़ा मंत्रालय देने को लेकर चर्चा चल रही है। वहीं, मध्य प्रदेश के सभी क्षेत्र महाकौशल, मालवा, निमाड़, बुंदेलखंड, विंध्य सहित सभी क्षेत्र के विधायकों को मंत्री पद दिए जाने की चर्चा चल रही है मंत्रियों का नाम लगभग तय किया जा चुका है उस लिस्ट पर अंतिम मुहर लगते ही कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।

इसके नाम आ रहे सामने

भोपाल से रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी और कृष्णा गौर मंत्री बनाए जा सकते हैं महाकौशल क्षेत्र से सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, मंडला विधायक संपत्तिया उईके, जबलपुर से अभिलाष पांडे के मंत्री बनाए जाने की जाने की संभावना है। इंदौर से कैलाश विजयवर्गीय के साथ रमेश मेंदोला, गोविंद राजपूत, रीति पाठक, संजय पाठक, नीना वर्मा, प्रदुम्न तोमर और चैतन्य काश्यप का नाम मंत्रियों की सूची में शामिल होने के साथ ही लोकसभा चुनाव को देखते हुए एक जिला एक मंत्री फार्मूला पर मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों को प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button