मध्य प्रदेश
MP news:फर्जी दस्तावेज से बनाए अवैध कैथलैब,मिशन अस्पताल के संचालक और पत्नी समेत नौ पर केस!

MP news:फर्जी दस्तावेज से बनाए अवैध कैथलैब,मिशन अस्पताल के संचालक और पत्नी समेत नौ पर केस!
दमोह. मिशन अस्पताल में फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट नरेंद्र यादव की सर्जरी से 7 मरीजों की मौत के बाद कोतवाली पुलिस ने अस्पताल संचालक डॉ. अजय लाल, पत्नी इंदुलाल समेत 9 पर केस दर्ज किया है। अस्पताल की अवैध कैथलैब जबलपुर डॉ. अखिलेश दुबे के नाम रजिस्टर्ड थी। अब डॉ. दुबे ने अपने हस्ताक्षर को फर्जी बताया। सीएमएचओ डॉ. मुकेश जैन ने जांच में संचालक डॉ. अजय, पत्नी इंदु, अशीम न्यूटन, फ्रेंक हैरिसन, जीवन मैसी, रोशन प्रसाद, कदीर युसूफ, संजीव व विजय लैम्बार्ड को फर्जी दस्तावेज बनाने में दोषी पाया।
अमरीका में संचालक
अस्पताल संचालक डॉ. अजय लाल पत्नी के साथ अमरीका में हैं। धर्मांतरण केस में जमानत के बाद से वे वहीं रह रहे हैं।