MP news, सरकार से बड़े विकास कार्यों में सहभागिता चाहते हैं प्रदेश भर के जनपद सदस्य।

MP news, सरकार से बड़े विकास कार्यों में सहभागिता चाहते हैं प्रदेश भर के जनपद सदस्य।
विकास कार्यों के अधिकार को लेकर जनपद सदस्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने की पत्रकार वार्ता।
भोपाल। मध्यप्रदेश के पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा बीते दिन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा गया कि प्रदेश के पंचायती राज जन प्रतिनिधियों को बड़े विकास कार्यों में सहभागिता देने के लिए सरकार के समक्ष मांग रखी जाएगी इसके साथ ही सभी पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के वेतन भत्तों में भी आवश्यक बढ़ोत्तरी की जानी चाहिए सभी पंचायती राज जनप्रतिनिधियों का महत्व स्थानीय विकास कार्यों में बढ़ाने के पक्ष में वात कही गई है जनपद सदस्य गण लगभग पांच पंचायतों से चुनकर आते हैं ऐसे में जनता अपेक्षा रहती है कि उनके भी अधिकार बढ़ाए जाएं और सरकार से मिलकर बड़े काम किए जाएं।
पत्रकार वार्ता के दौरान जनपद सदस्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी और उपाध्यक्ष मृगेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हम सभी प्रदेश के सभी जिलों में जनपद सदस्य पंचायती राज का उत्सव त्यौहार मनाने जा रहे है। इस संबंध में पूरे प्रदेश का सम्मेलन आगामी दिनों में रीवा जिले में किया जाएगा। इस सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला और सांसद जनार्दन मिश्रा, पूर्व विस अध्यक्ष गिरीश गौतम सहित सभी विधायकों और अन्य जन प्रतिनिधियों का भी सम्मान किया जाएगा।
जनपद सदस्य नेता द्वय ने कहा कि हम प्रदेश स्तर पर जनपद सदस्यों सहित सभी पंचायती राज जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को दूर करने और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के क्षेत्र में काम कर रहे हैं इस संबंध में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से मार्गदर्शन भी लेंगे रीवा में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित कर पंचायती राज जनप्रतिनिधियों का मान सम्मान और उसके अधिकारों सहित राजनीति में सहभागिता और उपयोगिता पर की जवाब देही तय की जाएगी।